कोरोना की चपेट में आए शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान समेत भारतीय फैंस बोले- गेट वेल सून

सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी के तेजी से स्वस्थ होने की दुआ मांगी जा रही है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 13, 2020 05:04 PM2020-06-13T17:04:54+5:302020-06-13T17:04:54+5:30

Shahid Afridi tests positive for Covid-19, fans tweet | कोरोना की चपेट में आए शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान समेत भारतीय फैंस बोले- गेट वेल सून

ट्विटर पर अफरीदी ने कहा, 'जल्द ठीक होने के लिए लोगों की दुआओं की जरूरत'

googleNewsNext
Highlightsकोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये गए अफरीदी।अफरीदी ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी।फैंस ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं जिससे वह इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले ‘हाई-प्रोफाइल’ क्रिकेटर बन गए हैं। अफरीदी ने ट्विटर पर खुद के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गुरुवार से स्वस्थ्य महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा था। मैंने जांच कराई और बदकिस्मती से मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं। जल्दी स्वस्थ होने की दुआओं की जरूरत है, इंशाअल्लाह।’’ 

भले ही अफरीदी ने कुछ दिनों पहले भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया था, लेकिन उनके बारे में ये खबर जानते ही पाकिस्तान के साथ-साथ भारतीय फैंस ने भी जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।

पाकिस्तान के लिये 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट (1716 रन और 48 विकेट), 398 वनडे (8064 रन और 395 विकेट) और 99 टी20 (1416 रन और 98 विकेट) अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

अफरीदी हमेशा क्रिकेट से जुड़े रहे हैं और पिछली बार मैदान पर उन्हें मार्च में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान देखा गया। वह अपने चैरिटी काम में भी सक्रिय रहते हैं और अपने नाम पर बनी संस्था के प्रमुख हैं। 

कोरोना वायरस के फैलने के बाद अफरीदी अपने चैरिटी के काम की वजह से कई मौकों पर बाहर भी दिखाई दिए। वह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन उप महाद्वीप में उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आयी है। 

पाकिस्तान के दो प्रथम श्रेणी खिलाड़ी इस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं जिसमें लेग स्पिनर रियाज शेख का इस महीने के शुरू में कराची में इंतकाल हुआ था। वहीं जफर सरफराज (50 वर्ष) की अप्रैल में पेशावर में इस संक्रमण से मौत हो गयी। 

Open in app