SA vs IND: एशियाई विकेटकीपर में सबसे आगे निकले पंत, धोनी और संगकारा को पीछे छोड़ा, 133 गेंद में शतक पूरा किया

SA vs IND: कप्तान विराट कोहली ने अपने संयम और दृढ़ता की बेजोड़ मिसाल पेश करके एक छोर संभाले रखा था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 13, 2022 06:42 PM2022-01-13T18:42:48+5:302022-01-13T19:00:56+5:30

SA vs IND hundred for Rishabh Pant Highest scores Asian wicket-keeper in SA ms dhoni | SA vs IND: एशियाई विकेटकीपर में सबसे आगे निकले पंत, धोनी और संगकारा को पीछे छोड़ा, 133 गेंद में शतक पूरा किया

133 गेंद में शतक पूरा किया,जिसमें 6 चौेके और 4 छक्के थे।

googleNewsNext
Highlightsचेतेश्वर पुजारा (नौ) और अजिंक्य रहाणे (एक) के विकेट गंवा दिये।रहाणे और पुजारा फिर से असफल रहे।

SA vs IND: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर आलोचकों को करारा जवाब दिया। पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट क्रिकेट मैच सबसे अधिक उच्चतम रन बनाने वाले खिलाड़ी हो गए हैं। 133 गेंद में शतक पूरा किया,जिसमें 6 चौेके और 4 छक्के थे।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को यहां अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाये। भारत ने इस तरह से दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा है। तीन मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है।

भारतीय पारी समाप्त होते ही चाय का विश्राम ले लिया गया। भारतीय पारी का आकर्षण ऋषभ पंत का शतक रहा जिन्होंने नाबाद 100 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को जेनसन ने चार तथा कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिये।

ऋषभ पंत ने अपने नैसर्गिक तेवर दिखाये। पंत ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा और बांग्लादेश के लिटन दास से आगे निकल गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्ले से उम्दा प्रदर्शन किया। विराट कोहली के साथ पंत ने 94 रन की साझेदारी की।

पंत ने शुरू में दो झटके लगने के बावजूद अपना नैसर्गिक खेल खेला। दूसरे टेस्ट में खराब शॉट खेलने के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे पंत ने अच्छी गेंदों को सम्मान दिया लेकिन खराब गेंदों को नहीं बख्शा। उन्होंने अब तक लापरवाह नहीं बल्कि बेपरवाह बल्लेबाजी की है। लंच से ठीक पहले बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज पर लांग ऑन पर लगाया गया छक्का उनके सकारात्मक खेल का संकेत है।

दक्षिण अफ्रीका में एशियाई विकेटकीपर द्वारा उच्चतम स्कोरः (Highest scores by a designated Asian wicket-keeper in SA)

100* ऋषभ पंत केप टाउन 2021/22

90 एमएस धोनी सेंचुरियन 2010/11

89 के संगकारा सेंचुरियन 2002/03

70 लिटन दास ब्लूमफ़ोन्टीन 2017/18।

एशिया के बाहर भारतीय विकेटकीपरों द्वारा टेस्ट शतकः (Test 100s by Indian wicket-keepers outside Asia)

 118 वी मांजरेकर बनाम वेस्टइंडीज किंग्स्टन 1952/53

115*ए रात्रा बनाम वेस्टइंडीज सेंट जॉन्स 2002

104 डब्ल्यू साहा बनाम वेस्टइंडीज ग्रोस आइलेट 2016

114 आर पंत बनाम इंग्लैंड द ओवल 2018

159*आर पंत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2018/19

100*आर पंत बनाम दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 2021/22।

सबसे कम ऑल-आउट योग, भारत के लिए एक शतक शामिलः

198 बनाम दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 2021/22 (आर पंत 100*)

208 बनाम न्यूजीलैंड वेलिंग्टन 1998/99 (एम अजहरुद्दीन 103*)

215 वी दक्षिण अफ्रीका पोर्ट एलिजाबेथ 1992/93 (कपिल देव 129)

219 बनाम इंग्लैंड एजबेस्टन 1996 (सचिन तेंदुलकर 122)।

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत सीरीज में सर्वाधिक विकेटः

21 डेल स्टेन 2010/11

20 एलन डोनाल्ड 1992/93

20 एलन डोनाल्ड 1996/97

20 कगिसो रबाडा 2021/22 *

19 मार्को जेन्सन 2021/22*।

Open in app