IPL 2022: सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए रियान पराग, मार्कस स्टोयनिस का कैच पकड़ने के बाद मैदान में की ऐसी हरकत

पराग कैच पकड़ने के बाद बॉल को जमीन के बिल्कुल पास ले गए। वे ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि गेंद जमीन पर टच नहीं हुई है। ऐसा कर उन्होंने अंपायर को चिढ़ाने की कोशिश की।

By अनिल शर्मा | Published: May 16, 2022 11:57 AM2022-05-16T11:57:42+5:302022-05-16T12:02:54+5:30

RRvsLSG Riyan Parag trolled on social media reaction after catching Marcus Stoinis | IPL 2022: सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए रियान पराग, मार्कस स्टोयनिस का कैच पकड़ने के बाद मैदान में की ऐसी हरकत

IPL 2022: सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए रियान पराग, मार्कस स्टोयनिस का कैच पकड़ने के बाद मैदान में की ऐसी हरकत

googleNewsNext
Highlights राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रनों से हरा दिया जीत के बाद राजस्थान की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच पहुंच गई है

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के हरफनमौला खिलाड़ी रियान पराग लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए मैच में ऐसी हरकत कर दी सोशल मीडिया यूजर्स उनपर काफी भड़क गए हैं। कोई उनपर मीम्म के जरिए हमला बोल रहा है तो कोई उनको सबसे खराब रवैयेवाला क्रिकेटर कह रहा है।

दरअसल रविवार 15 मई को आईपीएल 2022 के लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए मैच में आरआर खिलाड़ी रियान पराग ने लॉन्ग-ऑन पर मार्कस स्टोइनिस का कैच लपक लिया। उनके कैच पकड़ते ही राजस्थान ने अपने दो अंक सुनिश्चित कर लिए। हालांकि कैच पकड़ने के बाद पराग ने जिस तरह से अपनी खुशी मनाई उसपर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की।

पराग कैच पकड़ने के बाद बॉल को जमीन के बिल्कुल पास ले गए। वे ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि गेंद जमीन पर टच नहीं हुई है। ऐसा कर उन्होंने अंपायर को चिढ़ाने की कोशिश की। पराग के इस प्रतिक्रिया को लेकर उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है। मैच के दौरान कॉमेंटेटर भी पराग को सही नहीं ठहराया। उन्होंने भी कहा कि पराग को ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी।

इस प्रकरण में एक यूजर ने पराग की आलोचना करते हुए लिखा-  अबतक का सबसे खराब रवैये वाला क्रिकेटर !! एक ने लिखा- इस बेवकूफ रियान पराग ने नौटंकी कर टीवी पर सबको बेवकूफ बनाया...उसे इस टूर्नामेंट से बाहर कर देना चाहिए। नंबर 1 वाहियात प्लेयर। 

एक यूजर ने लिखा-  रियान पराग का रवैया अच्छा नहीं है। फेयर प्ले अवार्ड्स में नीचे करेगा ये।

इसके साथ एक ने लिखा-  अंपायर जो अपना काम शानदार ढंग से करते हैं लेकिन कुछ गलतियों के कारण हम उनकी आलोचना करने लगते हैं। मैं नहीं समझ सकता कि मनोरंजन मानवता से परे है। कल जो कुछ भी रियान पराग ने किया है वह बेशर्मी है और इसे ठीक किया जाना चाहिए। अगर हम सिर्फ अंपायर से नफरत करते हैं तो बिना अंपायर के मैच करें।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रनों से हरा दिया। जीत के बाद राजस्थान की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच पहुंच गई है जबकि हार ने लखनऊ के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दिया है। 

Open in app