Video: मुंबई चौथी बार बनी IPL चैंपियन तो रोहित शर्मा बन गए 'गली ब्वॉय', युवराज सिंह के साथ गाया रैप

मुंबई की जीत का जश्न मनाने के लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा 'गली ब्वॉय' बन गए और रैप गाते नजर आए।

By सुमित राय | Published: May 13, 2019 02:08 PM2019-05-13T14:08:50+5:302019-05-13T14:08:50+5:30

Rohit Sharma brings out the Gully Boy in him and raps with Yuvraj Singh after our fourth IPL title | Video: मुंबई चौथी बार बनी IPL चैंपियन तो रोहित शर्मा बन गए 'गली ब्वॉय', युवराज सिंह के साथ गाया रैप

मुंबई की जीत के बाद रोहित शर्मा ने युवराज के साथ रैप गाया।

googleNewsNext
Highlightsमुंबई ने चेन्नई को एक रन से हराकर आईपीएल खिताब अपने नाम किया।मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन खड़ा किया।चेन्नई की टीम 20 ओवर में 148 रन ही बना पाई और एक रन से हार गई।

मुंबई इंडियंस ने रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में बाजी पलट एक रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था, लेकिन चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ ही मुंबई ने चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई ने एक बार फिर चेन्नई को फाइनल जीतने से रोक दिया। यह चौथी बार था तब चेन्नई और मुंबई फाइनल खेल रही थीं जिसमें से तीन बार मुंबई को जीत मिली है। मुंबई की जीत के बाद खिलाड़ियों ने जोरदार जश्न मनाया और जीत की कहानी लिखनेवाले मलिंगा को खिलाड़ियों ने कंधों पर उठा लिया।

मुंबई की जीत का जश्न मनाने के लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा 'गली ब्वॉय' बन गए और रैप गाते नजर आए। मुंबई इंडियंस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रोहित शर्मायुवराज सिंह के साथ रैप करने दिख रहे हैं।

चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था। चेन्नई के लिए आखिरी ओवर तक सब सही जा रहा था, लेकिन शेन वाटसन (80) के रन आउट होने से बाजी पलट गई। आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। लसिथ मलिंगा ने इसी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को पगबाधा आउट करा मुंबई के खाते में चौथा आईपीएल खिताब डाला। चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी।

Open in app