महेंद्र सिंह धोनी को रोहित शर्मा ने इस मामले में पछाड़ा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में किया नया कारनामा

रोहित शर्मा ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराने के बाद एक साल में भारत के कप्तान द्वारा सबसे अधिक टी20 मैच जीतने का एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित अब 2022 में भारत के कप्तान के रूप में 16 मैच जीत चुके हैं।

By मनाली रस्तोगी | Published: September 29, 2022 12:29 PM2022-09-29T12:29:35+5:302022-09-29T12:30:49+5:30

Rohit Sharma breaks MS Dhoni's record for most T20I wins by India captain in a year | महेंद्र सिंह धोनी को रोहित शर्मा ने इस मामले में पछाड़ा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में किया नया कारनामा

महेंद्र सिंह धोनी को रोहित शर्मा ने इस मामले में पछाड़ा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में किया नया कारनामा

googleNewsNext
Highlightsदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत के साथ रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।रोहित शर्मा ने एक साल में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के कप्तान द्वारा सर्वाधिक जीत के एमएस धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में कुल 16 टी20 मैच जीते हैं।

तिरुवनंतपुरम: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन टी20 मैचों वाली सीरीज का पहला टी20 मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेटों से जीत लिया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत के साथ इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

रोहित शर्मा ने एक साल में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के कप्तान द्वारा सर्वाधिक जीत के एमएस धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में कुल 16 टी20 मैच जीते हैं। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2016 में 15 मैचों में जीत दर्ज की थी। 

भारतीय गेंदबाजों अर्शदीप सिंह (32 रन देकर तीन विकेट) और दीपक चाहर (24 रन देकर दो विकेट) ने गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराकर दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम लड़खड़ा दिया था जिससे भारत ने बुधवार को आठ विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के लिए बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। उनके अलावा एडेन मार्कराम ने 25 और वायने पर्नेल ने 24 रन का योगदान दिया।

Open in app