Highlights3 मैच में 105 गेंद खेलकर 193 रन बनाए हैं। आरसीबी के बॉलर पर टूट पड़े हैं। तीन मैच खेलते हुए 2 अर्धशतकीय पारी खेली।
RCB VS CSK IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शिवम दुबे का बल्ला जमकर चला है। तीन मैच खेलते हुए 2 अर्धशतकीय पारी खेली। दुबे ने 3 मैच में 105 गेंद खेलकर 193 रन बनाए हैं। इस दौरान आरसीबी के बॉलर पर टूट पड़े हैं।
दुबे ने आज के मैच में 27 गेंद में 52 रन की पारी खेली। दो चौके और 5 छक्के लगाए। इस दौरान दुबे का स्ट्राइक रेट 192.59 था। 29 साल के दुबे आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। लंबे छक्के मारने के उस्ताद शिवम ने 111 मीटर छक्का लगाया। 40 मैच में 822 रन बना चुके हैं।
46(32) मुंबई डब्ल्यूएस 2021
95*(46) मुंबई डीवाईपी 2022
52*(27) बेंगलुरु 2023।
शिवम दुबे ने कहा कि इस स्टेडियम में इस विकेट पर और इस भीड़ के सामने खेलना मेरे लिए अद्भुत था। मैंने पहले भी कहा था कि मैं अपनी ताकत का समर्थन करता हूं और आज इसकी जरूरत थी। निश्चित रूप से मुझे रोकना आसान नहीं होता है। विकेट अच्छा था। ट्रैक पर 226 रन काफी है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के मैच में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ छह विकेट पर 226 रन बनाये। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई चेन्नई के लिये डेवोन कोंवे ने 45 गेंद में 83 रन और शिवम दुबे ने 27 गेंद में 52 रन बनाये। अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंद में 37 रन की पारी खेली।