पृथ्वी शॉ का जोरदार शतक, भारत ए ने 372 रन बनाते हुए न्यूजीलैंड ए को हराया

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ की 100 गेंदों में 150 रन की जोरदार पारी की मदद से भारत ए ने अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ए को 12 रन से हरा दिया

By भाषा | Published: January 19, 2020 01:31 PM2020-01-19T13:31:50+5:302020-01-19T13:31:50+5:30

Prithvi Shaw Slams Century on Comeback, As India A beat New Zealand A by 12 runs in 2nd One-day Warm up | पृथ्वी शॉ का जोरदार शतक, भारत ए ने 372 रन बनाते हुए न्यूजीलैंड ए को हराया

पृथ्वी शॉ ने जोरदार शतक ठोकते हुए की वापसी

googleNewsNext
Highlightsपृथ्वी शॉ ने खेली 100 गेंदों में 150 रन की दमदार पारीशॉ की पारी की मदद से भारत ए ने बनाए 372 रन, न्यूजीलैंड ए को 12 रन से हराया

लिंकन (न्यूजीलैंड): पृथ्वी शॉ ने भारत ए के लिये न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच के दौरान 100 गेंद में 150 रन की आक्रामक पारी खेलकर चोट के बाद शानदार तरीके से वापसी की। भारतीय सीनियर टीम में वापसी की कोशिश में जुटे 20 साल के शॉ ने इस बेहतरीन पारी के दौरान 22 चौके और दो छक्के जमाये।

भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 372 रन का स्कोर बनाया और 12 रन से जीत हासिल की। जवाब में न्यूजीलैंड एकादश की टीम जैक बॉयल की 130 रन की शतकीय पारी के बावजूद निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 360 रन बनाकर हार गयी।

शॉ की पारी से निश्चित रूप से चयनकर्ता खुश होंगे क्योंकि उन्हें न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला के लिये टीम का चयन करना है। पहला टेस्ट 21 फरवरी से हैमिल्टन के बेसिन रिजर्व में शुरू होगा और दूसरा मैच 29 फरवरी से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जायेगा।

आठ महीने के डोपिंग प्रतिबंध से वापसी करने के बाद साव शानदार फॉर्म में थे लेकिन मुंबई के कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच के शुरुआती दिन उनके कंधे में चोट लग गयी जिससे वह न्यूजीलैंड में भारत ए के पहले अभ्यास मैच में नहीं खेल पाये।

चोट से उबरने के बाद शॉ ने इस शानदार पारी से अपने इरादे जाहिर कर दिये। शॉ के अलावा विजय शंकर ने 41 गेंद में 58 रन की पारी खेली। भारत ने पहला अभ्यास मैच 92 रन से जीता था। 

Open in app