विराट कोहली से स्टीव स्मिथ तक, ये हैं IPL हिस्ट्री के सबसे महंगे खिलाड़ी

विराट को रिटेन करने के लिए उनके फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ा रकम खर्च किया।

By सुमित राय | Published: January 06, 2018 3:22 PM

Open in App

आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले आठों टीम फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली को शामिल किया है, जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। कोहली ने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। युवराज को साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विराट कोहली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस साल विराट को रिटेन करने के लिए उनके फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ा रकम खर्च किया। विराट को रिटेन करने के लिए बेंगलोर ने 17 करोड़ रुपये दिए हैं।

युवराज सिंह : आईपीएल हिस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी में युवराज सिंह का नाम आता है। आईपीएल 2015 में युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 16 करोड़ रुपये में खरीदकर सबको अचंभे में डाल दिया था।

रोहित शर्मा : आईपीएल की मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन करने के लिए 15 करोड़ रुपये की रकम चुकाई है। रोहित महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

एमएस धोनी : महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी भी तीसरे नंबर पर हैं। आईपीएल में दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पुराने कप्तान एमएस धोनी को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इससे पहले साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजांइट्स ने धोनी को 12.5 में खरीदा था।

बेन स्टोक्स : आईपीएल 2017 के लिए हुई नीलामी में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था और साल 2017 में वो सबसे महंगे खिलाड़ी होने के साथ सबसे महंगे ओवरसीज प्लेयर भी बने थे।

दिनेश कार्तिक : विकेटकीपर और बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी आईपीएल हिस्ट्री में महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। साल 2014 में डेल्ही डेयरडेविल्स ने दिनेश कार्तिक को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

डेविड वार्नर : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज डेविड वार्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2018 आईपीएल के लिए 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि इस साल टीम ने वार्नर को अपने पास रखने के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

स्टीव स्मिथ : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ भी महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दो साल बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को अपने साथ रखा है। इसके लिए टीम फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

टॅग्स :आईपीएल रिटेंशनआई पी एलआईपीएल ऑक्शनआईपीएल राइट टू मैच

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या