महेंद्र सिंह धोनी IPL 2021 तक कर लेंगे रिकॉर्ड 150 करोड़ रुपये कमाई, जानिए विराट कोहली-रोहित शर्मा कितने पीछे?

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 08, 2021 2:23 PM

Open in App
1 / 10

एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक का सबसे अधिक 137 करोड़ रुपये का वेतन अर्जित किया है। अब माही आईपीएल 2021 में एक और कीर्तिमान स्थापित करन जा रहे हैं।

2 / 10

आईपीएल-2021 में धोनी इस लीग में 150 करोड़ रुपये का वेतन पाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने स्पष्ट कर दिया है कि धोनी अगले सत्र में भी टीम का नेतृत्व करेंगे। इसलिए यह निश्चित है कि यह 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा।

3 / 10

150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाले पेशेवर क्रिकेट के इतिहास में धोनी पहले खिलाड़ी होंगे। धोनी ने पहले 3 सीजन में 18 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद 2011 में BCCI ने रिटेंशन प्राइस को 8.28 करोड़ रुपए बढ़ा दिया गया था।

4 / 10

2014-2015 में धोनी ने एक सीजन में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। उनकी सैलरी उस वक्त 12.5 करोड़ रुपए थी।

5 / 10

साल 2018 में चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी को एक सीजन के 15 करोड़ रुपए दिए। 2018-20, तीन सीजन में 45 करोड़ रुपए कमाए।

6 / 10

यह सिर्फ वेतन का आंकड़ा है। इसमें अगर मैच को मिली इनामी राशि जोड़ी जाए, तो वह आसानी से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेंगे।

7 / 10

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस 15 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, जिससे उनकी कमाई का आंकड़ा 146 करोड़ पहुंच जाएगा।

8 / 10

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अब तक 126 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर आरसीबी उन्हें इस साल 17 करोड़ रुपये देती है, तो यह 143 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

9 / 10

सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स आईपीएल 2021 में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेंगे।

10 / 10

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)एमएस धोनीसुरेश रैनारवींंद्र जडेजाविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या