दिवाली से पहले धोनी ने जीवा के साथ मिलकर चमकाई गाड़ी, वीडियो हुआ वायरल

धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ हरे रंग की निसान जोंगा को धोते नजर आ रहे हैं।

By सुमित राय | Published: October 24, 2019 5:19 PM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी अपनी बेटी जीवा के साथ हरे रंग की निसान जोंगा को धोते नजर आ रहे हैं।निसान के प्लेटफॉर्म पी60 पर तैयार की गई इस कार को सेना ने 1999 में खरीदारी बंद कर दी थी।धोनी के पास भी ऐसी ही एक मोडिफाइड जोंगा कार है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और रांची में आईसीसी टी20 वर्ल्ड के लिए तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ हरे रंग की निसान जोंगा को धोते नजर आ रहे हैं। धोनी ने यह वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बता दें कि भारतीय सेना की ये पुरानी एसयूवी जोंगा धोनी के गैराज के लिए काफी स्पेशल है। Nissan Jonga को ड्राइव कर ही धोनी साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गे टेस्ट मैच को देखने पहुंचे थे।

निसान जोंगा को कभी भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल की जाती थी। इस एसयूवी का पूरा नाम Nissan Jonga 1 Ton है और सेना ने इसकी सुविधाएं कई साल तक उठाईं हैं। जब सेना द्वारा इस गाड़ी की सर्विस लेना बंद किया गया, तब जोंगा के मॉडल्स को नए सिरे से तैयार किया गया।

धोनी के पास भी ऐसी ही एक मोडिफाइड जोंगा कार है। कार को ब्राइट ग्रीन कलर से पेंट किया गया है और धोनी की जरूरतों के हिसाब से इसे मॉडिफाइ किया गया है। जापानी कार कंपनी निसान के प्लेटफॉर्म पी60 पर तैयार की गई इस कार को सेना ने 1999 में खिरीदारी बंद कर दी थी, जिस कारण इसे बंद कर दिया गया।

टॅग्स :एमएस धोनीजीवानिसान

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या