ICC U-19 World Cup 2024 schedule: 19 जनवरी से शुरुआत, 16 टीम, 41 मैच, 5 स्टेडियम और 4 ग्रुप, यहां देखें शेयडूल और किस स्टेडियम में होंगे मैच, क्या है टाइमिंग

ICC U-19 World Cup 2024 schedule Full list of matches, fixtures, venues, dates: 50 ओवर के टूर्नामेंट में सोलह टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कुल 41 मैच खेले जाएंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 9, 2024 03:22 PM2024-01-09T15:22:22+5:302024-01-09T15:24:33+5:30

ICC U-19 World Cup 2024 Here full list Starting from January 19, 16 teams, 41 matches, 5 stadiums and 4 groups matches venues 50-over tournament held in South Africa January 19 to February 11 schedule Full list of matches, fixtures, venues, dates five ven | ICC U-19 World Cup 2024 schedule: 19 जनवरी से शुरुआत, 16 टीम, 41 मैच, 5 स्टेडियम और 4 ग्रुप, यहां देखें शेयडूल और किस स्टेडियम में होंगे मैच, क्या है टाइमिंग

file photo

googleNewsNext
Highlights टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। सुपर सिक्स चरण होगा। छह टीमों के बीच खेला जाएगा।

ICC U-19 World Cup 2024 schedule Full list of matches, fixtures, venues, dates: आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2024 दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। 19 जनवरी से 11 फरवरी तक पांच स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। 50 ओवर के टूर्नामेंट में सोलह टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कुल 41 मैच खेले जाएंगे।

ग्रुप चरणों में टीमों को चार-चार के चार समूहों में विभाजित किया गया है। इसके बाद सुपर सिक्स चरण होगा। छह टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। प्रत्येक समूह से तीन टीमें प्रारंभिक दौर से सुपर सिक्स चरण में आगे बढ़ेंगी। ग्रुप ए में गत चैंपियन भारत, 2020 विजेता बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका शामिल हैं।

प्रत्येक ग्रुप में शामिल टीम इस प्रकारः

ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका।

ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड।

ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे।

ग्रुप डी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल। 

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 का पूरा शेड्यूल: (Here is the full schedule of the ICC U-19 World Cup 2024)-

19 जनवरी- आयरलैंड बनाम यूएसए, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन

19 जनवरी- दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

20 जनवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन

20 जनवरी- स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

20 जनवरी- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, बफ़ेलो पार्क, पूर्वी लंदन

21 जनवरी- श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली

21 जनवरी- न्यूजीलैंड बनाम नेपाल, बफ़ेलो पार्क, पूर्वी लंदन

22 जनवरी- बांग्लादेश बनाम आयरलैंड, मैंगांग ओवल, ब्लोमफोंटेन

22 जनवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली

23 जनवरी- दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

23 जनवरी- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, बफ़ेलो पार्क, पूर्वी लंदन

24 जनवरी- श्रीलंका बनाम नामीबिया, किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली

24 जनवरी- वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

24 जनवरी- नेपाल बनाम पाकिस्तान, बफ़ेलो पार्क, पूर्वी लंदन

25 जनवरी- भारत बनाम आयरलैंड, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन

25 जनवरी- जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया, किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली

26 जनवरी- यूएसए बनाम बांग्लादेश, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन

26 जनवरी- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

26 जनवरी- अफगानिस्तान बनाम नेपाल, बफ़ेलो पार्क, पूर्वी लंदन

27 जनवरी- जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया, किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली

27 जनवरी- दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

27 जनवरी-पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, बफ़ेलो पार्क, पूर्वी लंदन

28 जनवरी- भारत बनाम यूएसए मैंगौंग, ओवल, ब्लोमफोंटेन

28 जनवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली

30 जनवरी- ए1 बनाम डी2, मंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन

30 जनवरी- सी2 बनाम बी3, किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली

30 जनवरी- डी1 बनाम ए3, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

31 जनवरी- ए4 बनाम डी4, विलोमूर पार्क, बेनोनी

31 जनवरी- डी3 बनाम ए2, मंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन

31 जनवरी- सी1 बनाम बी2, किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली

31 जनवरी- सी3 बनाम बी1, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

1 फरवरी- बी4 बनाम सी4, विलोमूर पार्क, बेनोनी

2 फरवरी- ए1 बनाम डी3, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन

2 फरवरी- बी3 बनाम सी1, किम्बर्ली ओवल, किम्बर्ली

2 फरवरी- बी1 बनाम सी2, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

3 फरवरी- डी1 बनाम ए2, विलोमूर पार्क, बेनोनी

3 फरवरी- डी2 बनाम ए3, मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोंटेन

3 फरवरी- बी2 बनाम सी3, जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम

6 फरवरी- एसएफ 1 - एडी1 बनाम बीसी2, विलोमूर पार्क, बेनोनी

8 फरवरी- एसएफ 2 - बीसी1 बनाम एडी2, विलोमूर पार्क, बेनोनी

11 फरवरी- फाइनल विलोमूर पार्क, बेनोनी।

भारत आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में अपना पहला मैच 20 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के ब्लोमफोनटेन में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया। पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में आयोजित किया जाना था लेकिन आईसीसी ने सरकारी हस्तक्षेप के कारण उसके क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया।

फिर अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को सौंप दी। इस कारण प्रतियोगिता का नया कार्यक्रम जारी करना पड़ा। भारतीय टीम को बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम का सामना 25 जनवरी को ब्लोमफोनटेन में आयरलैंड से होगा। वह अपना आखिरी लीग मैच इसी स्थान पर 28 जनवरी को अमेरिका से खेलेगी।

टूर्नामेंट की शुरुआत 19 जनवरी को दो मैचों से होगी जिसमें आयरलैंड का सामना अमेरिका से और वेस्टइंडीज का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। उदीयमान बल्लेबाज उदय सहारन भारत की अगुवाई करेंगे। पंजाब के 19 वर्षीय क्रिकेटर सहारन पिछले कुछ समय से चयनकर्ताओें का ध्यान खींच रहे थे।

भारतीय टीम इस प्रकार है: उदय सहारन (कप्तान), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, धनुष गौड़ा, अविनाश राव (विकेटकीपर), एम अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी। ट्रैवलिंग रिजर्व: प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान। गैर ट्रैवलिंग रिजर्व: दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश, किरण चोरमले।

Open in app