युवराज सिंह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम में शामिल, इस खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे

पंजाब की 16 सदस्यीय टीम में मनन वोहरा, अनमोलप्रीत सिंह और गितांश खेरा भी शामिल हैं। इसके अलावा शुभमन गिल भी टीम में हैं।

By विनीत कुमार | Published: September 17, 2018 10:40 PM2018-09-17T22:40:29+5:302018-09-17T22:40:29+5:30

yuvraj singh included in punjab team for Vijay Hazare Trophy Mandeep Singh will be captain | युवराज सिंह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम में शामिल, इस खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे

युवराज सिंह (फाइल फोटो)

googleNewsNext

नई दिल्ली, 17 सितंबर:विजय हजारे ट्रॉफी (2018/19) के लिए पंजाब टीम की घोषणा कर दी गई है। युवराज सिंह को इस टीम में जगह मिली है जबकि टीम की कमान मंदीप सिंह को सौंपी गई है। इससे पहले हरभजन सिंह टीम के कप्तान थे। हरभजन टीम में शामिल नही हैं। टीम के उप-कप्तान गुरकीरत सिंह होंगे।

दरअसल, हरभजन की गैरमौजूदगी में माना जा रहा था कि चयनकर्ता युवराज को कप्तानी की कमान सौपेंगे लेकिन यह जिम्मेदारी मंदीप सिंह को दी गई। पंजाब की 16 सदस्यीय टीम में मनन वोहरा, अनमोलप्रीत सिंह और गितांश खेरा भी शामिल हैं। इसके अलावा शुभमन गिल, अभिषेक वर्मा और अर्शदीप सिंह को भी टीम में जगह मिली है।

शुभमन, अभिषेक और अर्शदीप इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। अंशुमन भारत-ए के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं, अभिषेक ने पिछले ही साल पंजाब के लिए डेब्यू किया था और इस साल आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए तीन मैच भी खेले।

तेंज गेंदबाजों में सिद्धार्थ कौल टीम का मुख्य चेहरा होंगा। कौल फिलहाल यूएई में हैं। इसके अलावा मनप्रीत सिंह गोनी भी टीम में शामिल हैं। 

बहरहाल, विजय हजारे ट्रॉफी युवराज के राष्ट्रीय टीम में वापसी का बड़ा जरिया साबित हो सकता है। पंजाब को विजय हजारे ट्रॉफी के लीग स्टेज में 19 सितंबर को हिमाचल प्रदेश से, 21 सितंबर को विदर्भ से और 23 सितंबर को महाराष्ट्र से भिड़ना है। इसके बाद पंजाब को 24 सितंबर को बड़ौदा और फिर 28 सितंबर को मुंबई से खेलना है। इसके अलावा रेलवे से पंजाब का सामना 2 अक्टूबर को गोवा से 4 अक्टूबर को होगा। 8 अक्टूबर को पंजाब का सामना कर्नाटक से होगा।

पंजाब की टीम- शुभमन गिल, मनन वोहरा, अनमोलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह (कप्तान), गुरकीरत सिंह मान (उप-कप्तान), युवराज सिंह, शरद लुंबा, गितांश खेरा (विकेटकीपर), संवीर सिंह, अर्पित पन्नू, मयंक मार्कंडे, अभिषेक शर्मा, सिद्धार्थ कौल, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, बरिंदर सिंह शरण, अर्शदीप सिंह।

Open in app