मुंबईः भारतीय टेस्ट सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मुंबई का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। 23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा था। गोवा की टीम के साथ खेलने के बारे में सोच रहे थे। अब अपना अनुरोध वापस ले लिया है। कुछ दिनों पहले मुंबई के एक अन्य भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी साव ने एमसीए से दूसरे राज्य के लिए खेलने की मंजूरी मांगी थी। अनुरोध को मंजूरी दे दी गई है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वापसी को मंजूरी दे दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि यशस्वी हमेशा मुंबई क्रिकेट के लिए शानदार खिलाड़ी हैं।
वापसी के लिए एनओसी आवेदन स्वीकार कर लिया है और वह आगामी घरेलू सत्र में मुंबई के लिए उपलब्ध रहेंगे। वर्तमान में इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ जायसवाल ने आखिरी बार पिछले सीजन में मुंबई के बीकेसी मैदान पर रणजी मैच में मुंबई के लिए खेला था। उन्होंने मुंबई के लिए 10 रणजी ट्रॉफी मैच खेले हैं, जिसमें 53.93 की औसत से 863 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में 25 पारियों में 58 की औसत से 1296 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। टी20 में उन्होंने मुंबई के लिए 26 पारियों में 648 रन बनाए हैं। बायें हाथ के 23 साल के बल्लेबाज जायसवाल ने अप्रैल में मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से किसी अन्य राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए एनओसी मांगने वाला पत्र लिखकर सभी को चौंका दिया था।
एमसीए ने शुरू में एनओसी के लिए उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। जायसवाल गोवा की टीम से जुड़ने के साथ उसके कप्तान बनने की राह पर थे। जायसवाल ने हालांकि मई में एमसीए को एनओसी जारी करने के उनके अनुरोध को वापस लेने की मांग करते हुए पत्र लियाा।
एमसीए की शीर्ष परिषद ने सोमवार को जायसवाल के एनओसी वापस लेने के अनुरोध को मंजूरी दे दी। एमसीए ने कहा, ‘‘शीर्ष परिषद ने एनओसी वापस लेने को मंजूरी दे दी है। यशस्वी जायसवाल ने इससे पहले दूसरे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए इसका अनुरोध किया था। वह हालांकि अब मुंबई के लिए खेलना जारी रखेंगे।’’
जायसवाल ने मुंबई के लिए आखिरी मैच 23 से 25 जनवरी के बीच रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था। उन्होंने चार और 26 रन बनाए, जबकि मुंबई को टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार जम्मू कश्मीर ने पांच विकेट से हराया था। अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड मुंबई को छोड़कर गोवा से खेल रहे हैं। तेंदुलकर और लाड 2022-23 सत्र में गोवा चले गए थे। लाड पिछले सत्र में मुंबई के लिये लौटे हैं।