INDIA vs ENGLAND: यशस्वी जायसवाल ने लगाया तीसरा शतक, कूटे 9 चौके 5 छक्के

INDIA vs ENGLAND: टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में लगाया तीसरा शतक।

By धीरज मिश्रा | Published: February 17, 2024 4:08 PM

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल ने लगाया तूफानी शतक करियर का तीसरा टेस्ट शतक कर दी चौके और छक्कों की बारिश जायसवाल के शतक से तीसरे टेस्ट में मजबूत हुआ भारत

INDIA vs ENGLAND: टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में लगाया तीसरा शतक। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया है। जायसवाल तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों पर काल बन कर टूटे। जायसवाल ने दूसरी पारी में 9 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जड़े। जायसवाल ने स्पिनर हो या तेज गेंदबाज किसी को सम्मान नहीं दिया। जायसवाल इतनी तेजी से रन बना रहे थे कि लोग टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को याद करने लगे। 

जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर में खेले गए 7 मैच की 13 पारियों में एक बार नॉट आउट रहे हैं। उन्होंने अब तक 700 से अधिक रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका उच्च स्कोर 209 रन हैं। उन्होंने दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लगाया था।

टेस्ट में जायसवाल की एवरेज 62.33 की है। उन्होंने अब तक 1100 से ज्यादा गेंदों को फेस किया है। टेस्ट में उनकी स्ट्राइक रेट 65.90 की है। 3 शतक, एक दोहरा शतक के साथ दो हाफ सेंचुरी भी जायसवाल के नाम हैं। टेस्ट में अब तक वह 85 चौके और 18 छक्के लगा चुके हैं।

तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 445 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 319 रन बनाए। वहीं, भारत ने 124 रन की बढ़त ले ली। इंग्लैंड की ओर से 23 चौकों और दो छक्कों की मदद से 153 रन बनाने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के अलावा कोई भी बल्लेबाज अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सका।

भारत ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बावजूद भी टीम के स्टार ओपनर और शुभमन गिल ने पारी को संभाला और दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ 300 रनों की बढ़त बना ली। 

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडयशस्वी जायसवालजो रूटटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या