WPL 2026 Mega Auction: दीप्ति, अमेलिया और सोफी पर पैसों की बारिश, करोड़ रुपये में बिकीं

WPL 2026 Mega Auction: एसोसिएट देशों की चार खिलाड़ी तीर्था सतीश और ईशा ओज़ा (दोनों यूएई), तारा नॉरिस (अमेरिका) और थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड) भी नीलामी सूची में शामिल हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 27, 2025 16:18 IST2025-11-27T16:00:20+5:302025-11-27T16:18:48+5:30

WPL 2026 Mega Auction Deepti Sharma bid 3-2 Crore UPW RTM Sophie Devine goes GG at 2 Crore Amelia Kerr bids go up 3 Crore MI | WPL 2026 Mega Auction: दीप्ति, अमेलिया और सोफी पर पैसों की बारिश, करोड़ रुपये में बिकीं

WPL 2026 Mega Auction

HighlightsWPL 2026 Mega Auction:  टूर्नामेंट सात जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है।WPL 2026 Mega Auction: प्रतिका रावल, पूजा वस्त्राकर, उमा छेत्री और क्रांति गौड़ 50 लाख वाली श्रेणी में हैं।WPL 2026 Mega Auction: विदेशी खिलाड़ियों के लिये 23 स्थान उपलब्ध है।

नई दिल्लीः भारत की विश्व कप विजेता स्टार दीप्ति शर्मा पर करोड़ों की बारिश हुई। 2026 के लिए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की पहली मेगा नीलामी हो रही है। दीप्ति शर्मा समेत दुनिया भर के 277 खिलाड़ी यहां 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग में 73 स्थानों के लिये होने वाली नीलामी का हिस्सा हैं। सोफी डेवाइन और अमेलिया केर पर पैसों की बारिश हुई। अमेलिया को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ देकर टीम के साथ जोड़ा। दीप्ति शर्मा फिर से यूपी में दिखेंगी। राइट टू मैच (RTM) के ज़रिए यूपीडब्ल्यू टीम में गईं। 3.2 करोड़ रुपये की बोली लगी।

नवी मुंबई और वडोदरा में नौ जनवरी से पांच फरवरी तक आयोजित होगी डब्ल्यूपीएल 2026

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का चौथा चरण नौ जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किया जाएगा। आमतौर पर फरवरी–मार्च की विंडो में होने वाली इस लीग को सात फरवरी से शुरू होने वाले पुरुषों के टी20 विश्व कप के कारण इस साल आगे बढ़ा दिया गया है।

डब्ल्यूपीएल अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने यहां नीलामी के पहले भाषण में घोषणा की, ‘‘आगामी डब्ल्यूपीएल नवी मुंबई में खेली जाएगी और फाइनल वडोदरा में आयोजित होगा। ’’ लीग एक बार फिर कारवां मॉडल में खेली जाएगी। टूर्नामेंट का पहला चरण डी वाई पाटिल स्टेडियम में होगा।

जहां इस महीने की शुरुआत में भारत ने महिला वनडे विश्व कप जीता था। उसके बाद मुकाबले वडोदरा में होंगे और पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल के अभी तक तीन चरण खेले गए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन है।

सोफी डिवाइन का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुरुआती रुचि दिखाई। डिवाइन 2 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस के पास गईं। नीलामी पूल में शामिल 19 खिलाड़ियों ने 50 लाख की श्रेणी के लिये, 11 ने 40 लाख और 88 खिलाड़ियों ने 30 लाख की श्रेणी के लिये नाम दिये हैं। नीलामी सूची में 194 भारतीय खिलाड़ी हैं जिनमें 52 राष्ट्रीय और 142 घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं।

वहीं विदेशी खिलाड़ियों में 66 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और 17 ऐसे क्रिकेटर शामिल हैं, जिन्होंने अपने देश के लिये नहीं खेला है। विदेशी खिलाड़ियों के लिये 23 स्थान उपलब्ध है।’ भारत की करिश्माई हरफनमौला दीप्ति, हरलीन देयोल, प्रतिका रावल, पूजा वस्त्राकर, उमा छेत्री और क्रांति गौड़ 50 लाख वाली श्रेणी में हैं।

यूपी वॉरियर्स के पास नीलामी में सबसे अधिक राशि (14.5 करोड़ रुपए) है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम राशि (5.70 करोड़) है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास कोई राइट टू मैच विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। एसोसिएट देशों की चार खिलाड़ी तीर्था सतीश और ईशा ओज़ा (दोनों यूएई), तारा नॉरिस (अमेरिका) और थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड) भी नीलामी सूची में शामिल हैं।

Open in app