WPL 2023: गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की 55 रनों से जीत, प्ले-ऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी

हरमनप्रीत ने 30 गेंद में सात चौकों और दो छक्कों के साथ 51 रन की पारी खेलने के अलावा अमेलिया केर (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर अंतिम ओवरों में रन गति में इजाफा किया।

By रुस्तम राणा | Published: March 14, 2023 11:04 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने 30 गेंद में सात चौकों और दो छक्कों के साथ 51 रनों की पारी खेलीपहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाइंट्स के खिलाफ 8 विकेट पर 162 रन बनाएजवाब में गुजरात जायंट्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी

मुंबई: डब्ल्यूपीएल 2023 में मंगलवार को खेल गए 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ ंं55 रनों से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की यह लगातार पांच मैचों में पांचवीं जीत है और प्वांइट टेबल पर 10 अंकों के साथ टॉप पर है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल के प्ले-ऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। 

 इस मुकाबले में कप्तान हरनमप्रीत कौर के अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाइंट्स के खिलाफ 8 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात जायंट्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरूआत खराब रही। टीम का खाता भी नहीं खुला था कि सलामी बल्लेबाज शोफिया (0) को पवेलियन लौटना पड़ा। उन्हें ब्रंट एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि इसके बाद मेघना (16) और हरलीन (22) ने पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन विपक्षी गेंदबाजी के सामने वे नहीं टिक सके। उनके अलावा कप्तान स्नेहा राणा ने 20 और सुषमा वर्मा ने 18 रनों का योग दान दिया।  मुंबई इंडियंस की ब्रंट और हेली मैथ्यूज ने 3-3 विकेट लिए। अमेलिया के 2 और इजी वोन्ग को एक विकेट मिला। 

हरमनप्रीत ने 30 गेंद में सात चौकों और दो छक्कों के साथ 51 रन की पारी खेलने के अलावा अमेलिया केर (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर अंतिम ओवरों में रन गति में इजाफा किया। सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया (44) और नेट स्किवर ब्रंट (36) ने इससे पहले दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े और टीम टीम को ठोस मंच दिया। गुजरात की ओर से एशलेग गार्डनर ने 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कप्तान स्नेह राणा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन एक विकेट हासिल की। गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॅग्स :महिला आईपीएल 2023मुंबई इंडियंसगुजरात जायंट्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या