WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसे बदला गेम, फाइनल का टिकट पक्का, खराब नेट रन रेट ने मुंबई इंडियंस को धोया, एलिमिनेटर मैच में यूपी वारियर्स से मुकाबला, देखें अंक तालिका

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच 24 मार्च को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। जो टीम जीतेगी वह फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से भिड़ेगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 22, 2023 2:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देफाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा।दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत से 12 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी।मुंबई इंडियन्स खराब नेट रन रेट के कारण इतने ही अंक होने के बाद भी दूसरे स्थान पर रही।

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट के लीग चरण में उलटफेर करते हुए पहले नंबर पर कब्जा करते हुए फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम है। कई दिन तक अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस को झटका लगा है। लगातार दो हार ने मुंबई की हालत खराब कर दी। 

मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच 24 मार्च को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। जो टीम जीतेगी वह फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से भिड़ेगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत से 12 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी जबकि मुंबई इंडियन्स खराब नेट रन रेट के कारण इतने ही अंक होने के बाद भी दूसरे स्थान पर रही।

यूपी वारियर्स का इस मैच से पहले ही तीसरे स्थान पर रहना पक्का था। टूर्नामेंट के नियम के मुताबिक लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल में सीधे क्वालीफाई करेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। एलिस कैप्सी के हरफनमौला खेल के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी मुकाबले में पांच विकेट की जीत के साथ ही फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को छह विकेट पर 138 रन पर रोकने के 13 गेंद बाकी रहते पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए 19.4 ओवर तक जीत दर्ज करनी थी लेकिन उसने 17.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कैप्सी ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाने के बाद 31 गेंद में 34 रन की पारी खेल टीम को फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के लिए कप्तान लानिंग ने 23 गेंद में 39 रन की आक्रामक पारी खेली।

जबकि विजयी चौका जड़ने वाली मरीजान काप 31 गेंद में 34 रन पर नाबाद रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए लानिंग और शेफाली वर्मा (16 गेंद में 21 रन) ने पहले विकेट के लिए 31 गेंद में 56 रन की साझेदारी कर दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर तेज शुरुआत दिलायी। लानिंग ने शबनिम इस्माइल के पहले ओवर में तीन चौके और छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर किये।

टॅग्स :विमेंस प्रीमियर लीगदिल्ली कैपिटल्सयूपी वारियर्समुंबई इंडियंसहरमनप्रीत कौरआईपीएल 2023मुंबई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या