Highlightsइंग्लैंड ने रोहित शर्मा (102) के शतक पर पानी फेरते हुए भारत को 31 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम की यह हार पाकिस्तान की राह में मुश्किल कर चुकी है।टीम इंडिया की इस हार के बाद वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल की राह काफी रोमांचक हो गई है।
जॉनी बेयरस्टो (111) की शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने रोहित शर्मा (102) के शतक पर पानी फेरते हुए भारत को 31 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 337 रनों का स्कोर खड़ा किया। 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना सकी और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम की यह हार पाकिस्तान की राह में मुश्किल कर चुकी है। पाकिस्तान के खाते में इस समय नौ अंक हैं और उसका बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम लीग मुकाबला बाकी है। अंतिम चार में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश को हराना होगा और साथ ही उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड की हार की दुआ करनी होगी।
ICC World Cup 2019: Updated Points Table में कौन है कहां
आईसीसी वर्ल्ड 2019 के प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर एक पर मौजूद है और उसने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के 8 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक है। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें हैं, जिन्होंने पांच-पांच मैच जीते हैं और 11-11 अंक हासिल किए हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार भारत दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर मौजूद है।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबल
टीमें | मैच | जीत | हार | टाई/रद्द | नेट रन रेट | प्वाइंट्स |
---|
ऑस्ट्रेलिया | 8 | 7 | 1 | 0 | +1.000 | 14 |
भारत | 7 | 5 | 1 | 1 | +0.854 | 11 |
न्यूजीलैंड | 8 | 5 | 2 | 1 | +0.572 | 11 |
इंग्लैंड | 8 | 5 | 3 | 0 | +1.000 | 10 |
पाकिस्तान | 8 | 4 | 3 | 1 | -0.792 | 9 |
बांग्लादेश | 7 | 3 | 3 | 1 | -0.133 | 7 |
श्रीलंका | 7 | 2 | 3 | 2 | -1.186 | 6 |
दक्षिण अफ्रीका | 8 | 2 | 5 | 1 | -0.080 | 5 |
वेस्टइंडीज | 7 | 1 | 5 | 1 | -0.320 | 3 |
अफगानिस्तान | 8 | 0 | 8 | 0 | -1.418 | 0 |
सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में वॉर्नर टॉप पर
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप 2019 के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जो टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं। वॉर्नर ने अब तक वर्ल्ड कप के 8 मैचों में 516 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 504 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने अब तक 6 मैचों में 476 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं और उन्होंने अब तक 6 मैचों में 440 रन बनाए हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 516 रन
एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 504 रन
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 476 रन
जो रूट (इंग्लैंड) - 476 रन
केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) - 454 रन
सबसे कामयाब गेंदबाजों में मिशेल स्टार्क टॉप पर
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क टॉप पर हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्युसन ने 7 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद आमिल 7 मैचों में 16 विकेट लेकर तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। वहीं भारत के मोहम्मद शमी सफल गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है, जिन्होंने 3 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वाले टॉप-5 गेंदबाज
मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 24 विकेट
लॉकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड) - 17 विकेट
मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) - 16 विकेट
जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड) - 16 विकेट
मोहम्मद शमी (भारत) - 13 विकेट