World Cup 2019, NZ vs SL: विश्व कप में न्यूजीलैंड का तहलका, दर्ज की तीसरी बार 10 विकेट से जीत

World Cup 2019, NZ vs SL: ये न्यूजीलैंड की विश्व कप में तीसरी बार 10 विकेट से जीत रही। वहीं क्रिकेट के इस महाकुंभ में 10 विकेट और सर्वाधिक गेंदें शेष रहते जीत हासिल करने के मामले में न्यूजीलैंड तीसरे नंबर आ गई है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 1, 2019 08:00 PM2019-06-01T20:00:57+5:302019-06-01T20:00:57+5:30

World Cup 2019, NZ vs SL: 3rd Ten wicket wins for NZ in World Cups | World Cup 2019, NZ vs SL: विश्व कप में न्यूजीलैंड का तहलका, दर्ज की तीसरी बार 10 विकेट से जीत

World Cup 2019, NZ vs SL: विश्व कप में न्यूजीलैंड का तहलका, दर्ज की तीसरी बार 10 विकेट से जीत

googleNewsNext

न्यूजीलैंड ने शनिवार (1 जून) को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2019 के तीसरे मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से शिकस्त दी। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 136 रन पर समेट दिया और इसके बाद 16.1 ओवर में बिना विकेट गंवाये 137 रन बनाकर जीत हासिल की। ये न्यूजीलैंड की विश्व कप में तीसरी बार 10 विकेट से जीत रही। वहीं क्रिकेट के इस महाकुंभ में 10 विकेट और सर्वाधिक गेंदें शेष रहते जीत हासिल करने के मामले में न्यूजीलैंड तीसरे नंबर आ गई है।

विश्व कप में सर्वाधिक गेंदें शेष रहते 10 विकेट से जीत:
252 न्यूजीलैंड बनाम केन्या, चेन्नई 2011
228 साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, ब्लोएमफोंटेन 2003
203 न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कार्डिफ 2019
181 भारत बनाम ईस्ट अफ्रीका, हडिंग्ले 1975

न्यूजीलैंड की विश्व कप में 10 विकेट से जीत:
72/0 बनाम केन्या, चेन्नई 2011
166/0 बनाम जिम्बाब्वे, हैदराबाद 2011
137/0 बनाम श्रीलंका, कार्डिफ 2019

मैट हेनरी और लॉकी फर्गुसन की घातक गेंदबाजी तथा सलामी जोड़ी की शानदार बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 203 गेंद शेष रहते हुए दस विकेट से करारी शिकस्त दी। हेनरी (29 रन देकर तीन) ने शीर्ष क्रम झकझोरा तो फर्गुसन (22 रन देकर तीन) ने मध्यक्रम लड़खड़ाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित श्रीलंका कप्तान दिमुथ करूणारत्ने के नाबाद 52 रन के बावजूद 29.2 ओवर में 136 रन पर ढेर हो गया। 

अभ्यास मैच में भारत को हराने वाले न्यूजीलैंड ने केवल 16.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 137 रन बनाकर अपने अभियान का जोरदार आगाज किया। मार्टिन गुप्टिल (51 गेंदों पर नाबाद 73) और कोलिन मुनरो (47 गेंदों पर नाबाद 58) ने कीवी टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।

Open in app