महिला क्रिकेट बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शामिल होने की राह पर

Women's T20 cricket: बर्मिंघम में 2020 में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने के लिए नामांकित किया गया है

By भाषा | Published: June 21, 2019 9:46 AM

Open in App

बर्मिंघम, 20 जून: महिला क्रिकेट 2022 में होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा, सीजीएफ ने गुरुवार को इसका नामांकन किया। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की यहां हुई बैठक में इसका नामांकन हुआ।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और इंग्लैंड तथा वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले का स्वागत किया है। आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘सीजीएफ सदस्यों द्वारा अभी इस पर मंजूरी दी जानी बाकी है। इस फैसले के लिये ईसीबी और आईसीसी के प्रयास शामिल हैं जिन्होंने महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिये काफी मेहनत की।’’

अभी तक सिर्फ एक बार 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट शामिल रहा है जिसमें दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर रहा था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सिल्वर और न्यूजीलैंड ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। 

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा,‘‘हम महिला क्रिकेट को बर्मिंघम खेल 2022 में शामिल करने की पेशकश का स्वागत करते हैं। मैं सीजीएफ और बर्मिंघम 2022 में सभी को धन्यवाद देता हूं।’’

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सक्रिकेटआईसीसीइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या