ठक-ठक गैंग ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर की पत्नी से की लूट, सड़क पर तमाशा देखते रहे लोग

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की पत्नी फरहीन प्रभाकर दिल्ली के पॉश इलाके में ठक-ठक गैंग की शिकार हो गईं।

By सुमित राय | Published: January 21, 2019 10:32 AM2019-01-21T10:32:59+5:302019-01-21T10:33:21+5:30

Wife of former cricketer Manoj Prabhakar robbed in Delhi by Thak-Thak Gang | ठक-ठक गैंग ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर की पत्नी से की लूट, सड़क पर तमाशा देखते रहे लोग

मनोज प्रभाकर (फाइल फोटो)

googleNewsNext

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की पत्नी फरहीन प्रभाकर दिल्ली के पॉश इलाके में ठक-ठक गैंग की शिकार हो गईं। बदमाशों ने साउथ दिल्ली के बेहद पॉश इलाके साकेत में दिन-दहाड़े उनका मोबाइल छीना और गाड़ी के पीछे से पर्स लेकर फरार हो गए।

फरहीन के मुताबिक वह 19 जनवरी को सुबह 11 बजे किसी काम से सलेक्ट सिटी मॉल जा रही थीं। तब चार बदमाशों ने उनका ध्यान भटकाया और मोबाइल फोन के अलावा पर्स लेकर भाग गए। बदमाशों ने उन पर हमला भी किया और जोर का मुक्का मारा। फरहीन ने बताया बैग में करीब 15 हजार रुपये और कुछ ज्वैलरी थी।

साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार का कहना है कि फरहीन प्रभाकर वाले मामले में हमारे पास कुछ क्लू हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि फरहीन प्रभाकर शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे अपनी लैंड रोवर कार से डीएलएफ मॉल साकेत की ओर आ रही थीं। एक रेड लाइट के पास जब उनकी कार की स्पीड काफी कम थी, तब एक लड़के ने फ्रंट पैसेंजर सीट साइड पर नॉक किया। वह लड़का उनसे कुछ कहने के अंदाज में इशारा कर रहा था।

उन्होंने कार रोककर शीशा नीचे किया तभी दूसरे लड़के ने उनकी ड्रावइिंग सीट की ओर शीशे पर ठक-ठक की। इसके बाद उन्होंने इधर देखा तभी एक लड़के ने उनकी फ्रंट सीट पर रखे पर्स को उठाने की कोशिश की। वह अपने पर्स को बचाती की तभी उनके पास रखे मोबाइल फोन को दूसरा लड़का लेकर फरार हो गया। इसके बाद दूसरी तरफ से दूसरा लड़का उनका बैग लेकर फरार हो गया।

फरहीन ने बताया की दोनों लड़के बैग और मोबाइल लेकर रोड को क्रॉस करके भाग गए। इसके बाद जब उन्होंने बदमाशों का पीछा किया तब उनको अस्थमा का अटैक भी आया और वो सड़क पर गिर गई। इस दौरान किसी ने उनकी मदद नहीं की और ना ही किसी ने उनको सड़ से उठाया। इसके बाद किसी राहगीर से मोबाइल लेकर उन्होंने खुद पुलिस को सूचना दी।

Open in app