सचिन-कोहली की तरह धोनी क्यों नहीं लगाते हेलमेट पर तिरंगा? जानिए वजह

MS Dhoni: धोनी अपने हेलमेट पर नहीं लगाते तिरंगा, जानिए

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 1, 2018 15:09 IST

Open in App

भारत में क्रिकेट को धर्म का दर्जा प्राप्त है और खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजा जाता है। ऐसे में खिलाड़ी जो भी करते हैं वह सुर्खियां बन जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से घूम रहा है कि आखिर क्या वजह है कि भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा क्यों नहीं लगाते हैं। फैंस पूछ रहे हैं कि जब महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वर्तमान कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे स्टार क्रिकेटर हेलमेट पहन सकते हैं तो आखिर धोनी ऐसा क्यों नहीं करते हैं। 

इस बारे में कभी किसी ने धोनी से तो सवाल नहीं किया लेकिन quora (कोरा) वेवसाइट पर कुछ यूजर्स ने इसकी वजह बताई है। इसके मुताबिक चूंकि धोनी एक विकेटकीपर हैं, इसलिए उन्हें कई बार हेमलेट की जगह कैप लगानी पड़ती है। ऐसे में कई बार धोनी को अपना हेलमेट जमीन पर रखना पड़ता है। 

जमीन पर हेलमेट रखने पर तिरंगे का अपमान न हो इसीलिए धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाते हैं।  साथ ही धोनी भारतीय सेना के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं, इसलिए वह तिरंगे का सम्मान का विशेष ख्याल रखते हैं। वहीं सचिन, कोहली, रोहित समेत जो भी खिलाड़ी हेलमेट पर तिरंगा लगाते रहे हैं वे सभी बल्लेबाज हैं, इसलिए उनके धोनी जैसी कोई दिक्कत नहीं है। 

हेलमेट पर तिरंगा लगाने की शुरुआत सबसे पहले सचिन तेंदुलकर ने की थी और तमाम विवादों के बावजूद वह अपने पूरे करियर के दौरान अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाकर खेलते रहे। अब बैटिंग स्टार विराट कोहली भी अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाकर खेलते हैं। 

टॅग्स :एमएस धोनीसचिन तेंदुलकरविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या