Sports Flashback: कहानी श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे के उस शर्मनाक रिकॉर्ड की जो अब भी नहीं टूटा

इस मैच में टॉस श्रीलंका ने जीता और पहले फील्डिंग का फैसला लिया। इसके बाद जो हुआ वह उसने सभी को चौंका दिया।

By विनीत कुमार | Published: April 25, 2018 07:30 AM2018-04-25T07:30:04+5:302018-04-25T07:30:04+5:30

when zimbabwe bowled out at All-time low on 35 runs against sri lanka in 2004 | Sports Flashback: कहानी श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे के उस शर्मनाक रिकॉर्ड की जो अब भी नहीं टूटा

Sri Lanka Vs Zimbabwe

googleNewsNext
Highlightsश्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच 25 अप्रैल, 2004 को खेला गया था ये मैचसबसे कम स्कोर की लिस्ट में टीम इंडिया भी, श्रीलंका ने किया था बेड़ा गर्क

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: क्रिकेट में ऐसे तो हर मैच के साथ कई रिकॉर्ड टूटते और बनते रहते हैं लेकिन कुछ किस्से ऐसे भी हैं, जिन पर विश्वास नहीं होता। ऐसी ही एक कहानी श्रीलंका और जिम्बाब्वे के मैच से जुड़ी है। 25 अप्रैल, 2004 को खेले गए इस मैच में दुनिया की कमजोर टीमों में गिनी जाने वाली जिम्बाब्वे ने एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड कायम किया जिसे कोई भी अपने नाम के साथ नहीं जोड़ना चाहेगा।   

श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे का शर्मनाक रिकॉर्ड

हरारे में श्रीलंका के खिलाफ 2004 में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में जिम्बाब्वे की टीम केवल 35 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। आज भी वनडे मैच इतिहास का ये सबसे कम स्कोर है। श्रीलंका ने फिर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया।

इस मैच में टॉस श्रीलंका ने जीता और पहले फील्डिंग का फैसला लिया। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जो कहर ढाना शुरू किया, उसके सामने जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18 ओवरों में सिमट गई। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का आलम ये था कि कोई भी बैट्समैन दहाई अंक में नहीं पहुंच सका। इस मैच में जिम्बाब्वे के चार खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हुए। (और पढ़ें- IPL 2018: धोनी को देखते ही मुंबई इंडियंस के फैन ने बदला पाला, ये मजेदार वीडियो हुआ वायरल)

श्रीलंकाई गेंदबाजों का धमाल

श्रीलंका की ओर से इस मैच में चमिंडा वास ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं, परवेज महरूफ ने तीन और दिलहारा फर्नांडो ने दो विकेट झटके। श्रीलंका ने यह आसान लक्ष्य केवल 9.2 ओवर में रसेल आरनॉल्ड (6) का विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

वनडे में सबसे कम स्कोर के टॉप टेन में भारत भी  

वनडे में जिम्बाब्वे के बाद सबसे कम स्कोर के मामले में दूसरे नंबर पर कनाडा है जो श्रीलंका के खिलाफ 2003 के वर्ल्ड कप में 36 रनों पर सिमट गया था। वैसे दिलचस्प, बात ये है कि अगर कम स्कोर बनाने वाले शीर्ष 10 टीमों की लिस्ट निकालें तो चार मौकों पर श्रीलंका के खिलाफ टीमें 60 रन से कम पर सिमटी हैं। 

भारत सबसे कम रन बनाने के मामले में 9वें स्थान पर है। टीम इंडिया साल- 2000 में श्रीलंका के खिलाफ 300 रनों का पीछा करते हुए शारजाह में 54 रन बनाकर आउट हो गई थी। वहीं, इस लिस्ट में तीन मौकों पर जिम्बाब्वे का नाम है। जिम्बाब्वे की टीम एक दफा श्रीलंका के ही खिलाफ 38 रन और फिर बांग्लादेश के खिलाफ 44 रनों पर आउट हो गई थी। (और पढ़ें- ICC वर्ल्ड कप-2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मुकाबला, दक्षिण अफ्रीका से पहला मैच)

वनडे में सबसे कम स्कोर बनाने वाली 10 टीमें

जिम्बाब्वे- 35 रन, श्रीलंका के खिलाफ
कनाडा- 36 रन, श्रीलंका के खिलाफ
जिम्बाब्वे- 38 रन, श्रीलंका के खिलाफ
श्रीलंका- 43 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
पाकिस्तान- 43 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ
जिम्बाब्वे- 44 रन, बांग्लादेश के खिलाफ
कनाडा- 45 रन, इंग्लैंड के खिलाफ
नामीबिया- 45 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
भारत- 54 रन, श्रीलंका के खिलाफ
वेस्टइंडीज- 54 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

Open in app