Happy Birthday MS Dhoni: जब महिला फैन ने धोनी को सरेआम कर लिया किस, खुद माही भी रह गए हैरान, देखें वीडियो

ये महिला फैन धोनी की इतनी दीवानी थी, कि वह बेहरामपुर से 250 किमी दूर सिर्फ धोनी से मिलने आ गई...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 07, 2019 7:18 AM

Open in App
ठळक मुद्दे2 मई 2007 की है ये घटना।प्रैक्टिस के बाद टीम बस की ओर लौट रहे थे धोनी।250 किमी दूर से सिर्फ माही को मिलने आई थी ये फैन।

साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। अपनी कप्तानी में भारत को वनडे और टी20 फॉर्मेट में विश्व कप का खिताब दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी शुरू से आज तक जस की तस ही बनी हुई है। दीवानगी इस हद तक, कि एक बार तो महिला फैन ने उन्हें सरेआम किस तक कर लिया था।

जी हां, ये वाकया है 2 मई 2007 का। धोनी उस वक्त कोलकाता स्थित ईडन गार्डन से मॉर्निंग प्रैक्टिस कर बस की ओर लौट रहे थे। एक महिला के हाथ में 'धोनी आई लव यू' का पोस्टर था। माही जैसे ही करीब से गुजरे, इतने में सुरक्षा घेरे को तोड़ती हुए वो फैन उनकी ओर आई और लिपट गई। इतना ही नहीं, जब तक सुरक्षाकर्मी उन्हें अलग करते, महिला ने धोनी को किस भी कर दिया।

ये महिला फैन धोनी की इतनी दीवानी थी, कि वह बेहरामपुर से 250 किमी दूर सिर्फ धोनी से मिलने आ गई। धोनी से मिलने की खुशी आंखों से आंसू बनकर बहने लगी। महिला लगातार 'धोनी आई लव यू' बोलते जा रही थी।

धोनी को एक बार एक अन्य महिला फैन ने मैच के दौरान प्रपोज कर दिया था। इसका टेलीकास्ट भी हुआ। धोनी उस वक्त साथियों के साथ थे। उन्होंने जब ये देखा, तो वो शर्मा गए थे। आज भी कई बार फैंस सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए बीच मैच के दौरान मैदान पर पहुंच जाते हैं। इन फैंस की कोशिश अपने हीरो को सिर्फ छूने भर की होती है। कई बार खुद धोनी सुरक्षाकर्मियों से अपने इस प्रकार के फैंस के लिए नरमी बरतने तक को कह देते हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीबीसीसीआईकोलकाताटीम इंडियाभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या