WATCH: महाराष्ट्र सदन में रोहित शर्मा ने मराठी में ऐसी स्पीच दी कि हँसने लगे लोग, बताया सूर्यकुमार की कैच का किस्सा

महाराष्ट्र सदन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की।

By रुस्तम राणा | Updated: July 5, 2024 17:52 IST2024-07-05T17:52:12+5:302024-07-05T17:52:52+5:30

WATCH: Rohit Sharma gave such a speech in Marathi in Maharashtra House that people started laughing, told the story of Surya Kumar's catch | WATCH: महाराष्ट्र सदन में रोहित शर्मा ने मराठी में ऐसी स्पीच दी कि हँसने लगे लोग, बताया सूर्यकुमार की कैच का किस्सा

WATCH: महाराष्ट्र सदन में रोहित शर्मा ने मराठी में ऐसी स्पीच दी कि हँसने लगे लोग, बताया सूर्यकुमार की कैच का किस्सा

मुंबई: शुक्रवार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के साथ महाराष्ट्र विधान भवन पहुंचे, जहां टी20 विश्व कप विजेता क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की। 

यहां क्रिकेटरों ने सदन  को संबोधित करते हुए अपनी जीत के अनुभव को बताया। जहां कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मराठी में स्पीच दी तो वहीं शिवम दूबे ने हिन्दी में भाषण दिया।जब रोहित शर्मा ने अपनी स्पीच में सूर्यकुमार यादव की अविस्मरणीय कैच का जिक्र किया तो पूरे सदन में हंसी गूंज कई। दरअसल, जब कैच को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, "सूर्या ने बताया कि गेंद उसके हाथ में फंस गई थी, भगवान का शुक्र है कि ऐसा हुआ, वरना मैं उसे फंसा देता।" इस दौरान पूरे सदन जोर- जोर से हंसने लगा। 

वहीं राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्रीयन राजनीति में कोई एकता नहीं है लेकिन रोहित शर्मा की वजह से आज हम सभी टीम इंडिया के लिए एकजुट हैं।"

Open in app