नई दिल्ली, 08 जुलाई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी शनिवार (07 जुलाई) को 37 साल के हो गए। धोनी को दुनिया भर के फैंस से शुभकामनाएं मिली। इनमें धाकड़ बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने धोनी को अपने बहुचर्चित अनोखे स्टाइल में विश किया और लिखा, ओम फिनिशाया नम:, सहवाग के इस अंदाज को एक बार फिर से फैंस ने काफी पसंद किया।
हालांकि इन दो महान खिलाड़ियों के बीच उनके खेलने के दिनों के दौरान मनमुटाव की खबरें काफी सुर्खियों में रही थी। दरअसल 2007 वर्ल्ड कप में हार के कुछ महीनों बाद जब द्रविड़ ने कप्तानी से इस्तीफा दिया तो सीनियर होने के बावजूद धोनी को कप्तान बनाया गया।
इसके बाद से ऐसे कई अवसर आए जब इन दोनों के बीच कोल्ड वॉर दिखी। उदाहरण के तौर पर 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी ने सहवाग की जगह इरफान पठान को मौका दिया, इसके अलावा 2008 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सहवाग की जगह धोनी ने रॉबिन उथप्पा को मौका दिया।
पढ़ें: एमएस धोनी के 37वें जन्मदिन पर सहवाग ने अनोखे अंदाज में किया विश, लिखा, 'ओम फिनिशाया नम:'
2009 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान तो सहवाग ने सार्वजनिक तौर पर अपने कप्तान बनने की इच्छा भी जाहिर कर दी थी। ये चर्चा सहवाग के संन्यास के साथ रुक तो गई लेकिन अब भी नहीं थमी।
पढ़ें: सहवाग ने चार तस्वीरों के साथ गांगुली को मजेदार अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा, 'हैपी बर्थ डे दादा'
अब जब सहवाग ने धोनी के 37वें जन्मदिन पर उन्हें विश किया तो एक फैन ने फिर से ये चर्चा छेड़ दी, लेकिन इस बार सहवाग ने इस पर जवाब दे दिया। इस फैन ने सहवाग की पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, 'सहवाग के करियर को खत्म करने वाले (धोनी) को हैपी बर्थ डे।' इस पर सहवाग ने तुरंत जवाब दिया और लिखा, 'गलत बयान।'
![]()
सहवाग ने धोनी के साथ अपनी मनमुटाव की खबरों को गलत बताया और 2019 के वर्ल्ड कप में उन्हें खेलते देखने की इच्छा जताई।