सहवाग ने चार तस्वीरों के साथ गांगुली को मजेदार अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा, 'हैपी बर्थ डे दादा'

Sourav Ganguly and Sehwag: वीरेंद्र सहवाग ने सौरव गांगुली के 46वें जन्मदिन पर मजेदार अंदाज में किया बर्थडे विश

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 8, 2018 01:14 PM2018-07-08T13:14:52+5:302018-07-08T13:14:52+5:30

Virender Sehwag shares hilarious tweet for Sourav Ganguly on his 46th Birthday | सहवाग ने चार तस्वीरों के साथ गांगुली को मजेदार अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा, 'हैपी बर्थ डे दादा'

सहवाग ने सौरव गांगुली को किया 46वें बर्थडे पर विश

googleNewsNext

नई दिल्ली, 07 जुलाई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। गांगुली वर्तमान में भारत के इंग्लैंड दौरे की कॉमेंट्री करने के लिए इंग्लैंड में हैं। अपने 46वें जन्मदिन के मौके पर 'दादा' को पूरी दुनिया से शुभकामनाएं मिल रही हैं। 08 जुलाई 1972 को कोलकाता में जन्मे क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में शामिल गांगुली को उनके साथी  खिलाड़ी  रहे वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

सहवाग ने एक दिन पहले ही अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाले एमएस धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा था ओम फिनिशाया नम: और अब गांगुली को भी उन्होंने मजेदार अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सहवाग ने चार तस्वीरों को ट्वीट करते हुए गांगुली  को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: 1997 की वो सीरीज जब गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ मचाया टोरंटो में धमाल

सहवाग ने इन तस्वीरों के बारे में लिखा, 'कदम 1- जागिए, अपनी आखों को दो बार झपकाइए और क्रीज पर आगे बढ़कर शॉट लगाइए, 
कदम 2-गेंदबाजों को और कभी-कभी दर्शकों को भी धो डालिए (हिंसा का कोई इरादा नहीं),
कदम 3-न सिर्फ गेंद को बल्कि अपने बालों को भी स्विंग कीजिए, दिल लगाकर गेंदबाजी कीजिए
कदम 4-ऐसे जश्न मनाइए जैसे कोई नहीं देख रहा है (लॉर्ड्स की बालकनी में टीशर्ट लहराने पर)
एक शानदार इंसान को, हैपी बर्थडे दादा।'

पढ़ें: उनके लिए युवराज ने कहा था, 'ऐसे कप्तान के लिए मरने को तैयार हूं', जानें सौरव गांगुली से जुड़ी 10 रोचक बातें


गांगुली और सहवाग के बीच हमेशा काफी अच्छे संबंध रहे हैं।  गांगुली को ही अपनी कप्तानी में सहवाग को टीम इंडिया में खेलने का मौका देने का श्रेय जाता है। गांगुली ने सहवाग को मौका देने के लिए अपने ओपनिंग स्लॉट की कुर्बानी दे दी थी। गांगुली का ये फैसला सही साबित हुआ और आगे चलकर सहवाग क्रिकेट इतिहास के सबसे विध्वंसक ओपनरों में से एक साबित हुए। 

Open in app