पापा बनने वाले हैं विराट कोहली, अनुष्का के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

Virat Kohli, Anushka Sharma: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के नन्हा मेहमान आने वाला है, ट्विटर के जरिए फैंस को दी गुड न्यूज

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 27, 2020 11:27 AM

Open in App
ठळक मुद्देदेश के सबसे चर्चित कपल में शुमार अनुष्का शर्मा- विराट कोहली माता-पिता बनने वाले हैंकोहली ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया में अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए दी है

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कोहली ने ये गुड न्यूज गुरुवार को फैंस के साथ ट्विटर पर अपनी और अनुष्का की एक खूबसूरत तस्वीर के साथ साझा की। 

कोहली ने अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'और तब, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।'   

इस तस्वीर में अनुष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ये खबर शेयर करते ही सोशल मीडिया में कोहली और अनुष्का को फैंस से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

दिसंबर 2017 में कोहली-अनुष्का ने की थी शादी

देश के सबसे चर्चित कपल में शुमार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में एक बेहद निजी समारोह में इटली में शादी की थी।

मार्च के अंत से देश में कोरोना वायरस की वजह से घोषित लॉकडाउन के बाद से ही कोहली और अनुष्का मुंबई स्थित अपने घर में होम क्वारंटाइन में रह रहे थे।

आईपीएल 2020 के लिए यूएई में हैं विराट कोहली

हाल ही में कोहली आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करने के लिए यूएई गए हैं। कोहली इस समय दुबई में एक हफ्ते की क्वारंटाइन अवधि पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। कोहली इस दौरान होटल के कमरे में ही खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करते रहे हैं। 

कोहली को 19 सितंबर से 10 नंवबर तक यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल 2020 में आरसीबी की कप्तानी करनी है।

वहीं अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ रिलीज हुई उनकी फिल्म जीरो के बाद से ऐक्टिंग से ब्रेक लिया है। जीरो की रिलीज के बाद से अनुष्का विराट के साथ समय बिताने और अपनी प्रॉडक्शन कंपनी पर ध्यान दे रही हैं।

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या