पृथ्वी शॉ का कारनामा, 47 गेंदों में खेली ताबड़तोड़ 71 रन की पारी

मुंबई ने शॉ के 47 गेंदों पर बनाए गए 71 रन की मदद से दस गेंद शेष रहते हुए 141 रन का लक्ष्य चार विकेट गंवाकर हासिल किया। अंजिक्य रहाणे ने 31 रन का योगदान दिया।

By भाषा | Published: February 25, 2019 09:01 PM2019-02-25T21:01:24+5:302019-02-25T21:01:24+5:30

Syed Mushtaq Ali Trophy round-up: Prithvi Shaw shines for Mumbai, Pujara continues good form | पृथ्वी शॉ का कारनामा, 47 गेंदों में खेली ताबड़तोड़ 71 रन की पारी

पृथ्वी शॉ का कारनामा, 47 गेंदों में खेली ताबड़तोड़ 71 रन की पारी

googleNewsNext

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की शानदार बल्लेबाजी से मुंबई ने सोमवार को गोवा को छह विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के ग्रुप-सी में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इससे पहले मुंबई ने सिक्किम, पंजाब और मध्य प्रदेश को हराया था। 

मुंबई ने शॉ के 47 गेंदों पर बनाए गए 71 रन की मदद से दस गेंद शेष रहते हुए 141 रन का लक्ष्य चार विकेट गंवाकर हासिल किया। अंजिक्य रहाणे ने 31 रन का योगदान दिया। इससे पहले गोवा ने चार विकेट पर 140 रन बनाये थे। उसकी तरफ से अमोघ देसाई ने 38 रन बनाए। 

वहीं ग्रुप-सी में रेलवे ने मध्य प्रदेश को पांच विकेट से हराया। मध्य प्रदेश ने नमन ओझा के 74 रन की मदद से छह विकेट पर 159 रन बनाये। रेलवे ने पी एस सिंह (61) के अर्धशतक की मदद से पांच विकेट पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

Open in app