धोनी की फिल्म में निभाया था लीड रोल, सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर से सदमे में फैंस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में दुखद खबर जानकर सभी हैरान रह गए हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 14, 2020 2:44 PM

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की।क्रिकेट समेत खेल जगत ने जताया दुख।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। सुशांत सिंह के नौकर ने ये जानकारी पुलिस को दी, जिसने सभी को सकते में डाल दिया है।

टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल'' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने इसके बाद फिल्मी जगत में कदम रखा था। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड के अलावा क्रिकेट फैंस के दिलों में भी जगह बना ली थी।

सुशांत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभा चुके थे। खबर ये भी आ रही है कि 'एमएस धोनी' फिल्म के सीक्वल को लेकर भी उनकी को-प्रोड्यूसर अरुण  पांडे से बातचीत चल रही थी।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर क्रिकेट जगत ने भी दुख जताया है। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इस कदम को काफी शॉकिंग बताया है।

पटना में जन्मे सुशांत सिंह ने 'केदारनाथ', 'छिछोरे' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी। शेखर कपूर ने सुशांत राजपूत को फिल्म 'पानी' के लिए साइन किया था उस समय राजपूत ने कई बड़ी फिल्में छोड़ दी थी लेकिन बाद में 'पानी' भी रिलीज नहीं हो पाई, जिसे सुशांत ने करियर का बड़ा नुकसान बताया था।

कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर की मौत की खबर सुनकर खुद ये अभिनेता भावुक हो गया था। सुशांत ने उस वक्त इंस्टाग्राम पर लिखा था, "यह बेहद दुखद खबर है। मैं दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान दिशा की आत्मा को शांति प्रदान करे।"

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएमएस धोनीबॉलीवुड हीरो

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या