महेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, फैंस को लगा दोहरा झटका

महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ मिनटों बाद ही भारतीय हरफनमौला सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 15, 2020 08:38 PM2020-08-15T20:38:15+5:302020-08-15T21:00:34+5:30

Suresh Raina announces international retirement minutes after MS Dhoni bid adieu. | महेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, फैंस को लगा दोहरा झटका

महेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

googleNewsNext
Highlightsमहेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा।भारत के लिए 226 वनडे, 18 टेस्ट और 78 टी20 मैच खेले।इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक संदेश।

महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम 7:29 पर संन्यास का ऐलान किया, जिसके कुछ मिनटों बाद ही सुरेश रैना ने भी फैंस को चौंका दिया।

धोनी के साथ चलने का लिया फैसला

सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आपके (धोनी) साथ खेलना एक बेहतरीन वक्त था। गर्व के साथ मैंने आपके इस सफर में साथ चलने का फैसला किया है। शुक्रिया इंडिया। जय हिंद!" सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती काफी मजबूत रही है।

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जड़े शतक

33 साल के रैना दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में शतक जड़े हैं। रैना ने 2011 विश्व कप में भारत की खिताब जीत के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली थी।

सुरेश रैना ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी जड़ी है।
सुरेश रैना ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी जड़ी है।

सुरेश रैना के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर

सुरेश रैना ने 226 वनडे मैचों की 194 पारियों में 35 बार नाबाद रहते हुए 5615 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 36 अर्धशतक जड़े। 18 टेस्ट मैचों की 31 पारियों में इस बल्लेबाज ने 1 सेंचुरी और 7 फिफ्टी की मदद से 768 रन बनाए। वहीं 78 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों की 66 पारियों में रैना ने 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1604 रन जोड़े। रैना 193 आईपीएल मैचों की 189 पारियों में 28 बार नाबाद रहते हुए 5368 रन बना चुके हैं। इस दौरान रैना ने 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।

Open in app