केएल राहुल से अथिया शेट्टी के 'रिलेशन' को पापा सुनील शेट्टी ने दी मंजूरी, कहा-जिसके साथ है उसे पसंद करता हूं

केएल राहुल से रिलेशन को अथिया शेट्टी के पापा सुनील शेट्टी ने मंजूरी दे दी है और कहा कि अथिया जिसके साथ है उसे पसंद करते हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 3, 2020 05:54 PM2020-01-03T17:54:50+5:302020-01-03T17:54:50+5:30

Suniel Shetty tell on Athiya Shetty relation with KL Rahul, says- I love who Athiya is dating | केएल राहुल से अथिया शेट्टी के 'रिलेशन' को पापा सुनील शेट्टी ने दी मंजूरी, कहा-जिसके साथ है उसे पसंद करता हूं

केएल राहुल से अथिया शेट्टी के 'रिलेशन' को पापा सुनील शेट्टी ने दी मंजूरी।

googleNewsNext
Highlightsरिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल इन दिनों अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं।हालांकि कभी भी राहुल और अथिया ने अपने रिलेशन का खुलासा नहीं किया है।सुनील शेट्टी ने कहा कि अथिया जिसके साथ है उसे पसंद करते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। केएल राहुल से रिलेशन को अथिया शेट्टी के पापा सुनील शेट्टी ने मंजूरी दे दी है और कहा है कि अथिया जिसके साथ है उसे पसंद करते हैं।

हालांकि कभी भी केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपने रिलेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अपने बच्चों के लव लाइफ और रिलेशन पर खुलकर बात की। अथिया के अलावा उन्होंने अपने बेटे अहान और तानिया श्रॉफ के रिलेशन को सहमति दे दी। 

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, 'अब समय बदल चुका है। उनकी पत्नी माना और उन्होंने खुद भी अपने दोनों बच्चों की रिलेशनशिप को स्वीकार कर लिया है।' सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं अहान की गर्लफ्रेंड को प्यार करता हूं और अथिया जिसके साथ है उसे पसंद करता हूं। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है, माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) को भी प्रॉब्लम नहीं है और वे खुश हैं।

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'ये बच्चे अच्छे परिवारों के हैं और हमारी फैमिली में फिट हो गए हैं। अगर हम अपनी जिंदगी को देखें तो हमारी जिंदगी तो हंसी-खुशी बीती है। आजकल की जनरेशन इस बात से ज्यादा परेशान है कि मुझे लाइक मिल रहा है क्या, मेरे कपड़े सही हैं क्या, छोटा मोबाइल तो नहीं है, स्मार्टफोन तो नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि पैरंट्स को अपने बच्चों का दोस्त बन जाना चाहिए।'

बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी की दोस्ती अब प्यार में बदल रही है और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। इसके लिए दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने करीबी दोस्तों के साथ थाइलैंड गए थे और हाल ही में वापस आए हैं। दोनों के हॉलिडे पर साथ देखा गया, इसके बाद दोनों को वापस आने के बाद एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया।

बता दें कि हाल ही में केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अथिया के साथ एक फोन बूथ पर खड़े दिख रहे हैं। केएल राहुल ने फोन अपने कान में लगा रखा है, जबकि अथिया उनके बगल में खड़ी दिख रही हैं। केएल राहुल ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'हैलो देवी प्रसाद।' जो फिल्म हेराफेरी का मशहूर डायलॉग है।

केएल राहुल के फोटो पर अथिया के पिता सुनील शेट्टी और भाई अहान शेट्टी ने कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस मजे ले रहे हैं। फोटो पर अहान ने जहां हंसने का इमोटिकॉन बनाया है, वहीं सुनील शेट्टी ने फनी के साथ ग्रेट का इमोटिकॉन पोस्ट किया है।

केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद से क्रिकेट से ब्रेक पर थे और छुट्टियां मनाने अथिया के साथ थाइलैंड गए थे। अब वह 5 जनवरी के विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे।

Open in app