तीसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, श्रीलंका को 135 रन के स्कोर पर रोका

मुंबई में तीसरे टी20 में भारत के खिलाफ श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 135 रन

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 24, 2017 08:44 PM2017-12-24T20:44:39+5:302017-12-24T20:56:44+5:30

Sri Lanka set 136 runs target for India in 3rd T20 | तीसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, श्रीलंका को 135 रन के स्कोर पर रोका

भारत vs श्रीलंका तीसरा टी20

googleNewsNext

अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को मुंबई में खेले जा रहे तीसरे टी20 में श्रीलंका को 20 ओवर में 7 विकेट पर 135 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। भारत के लिए जयदेव उनादकट और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए। श्रीलंका के लिए असेला गुणारत्ने ने सबसे अधिक 36 रन और दासुन शनाका ने 29 रन की नाबाद पारी खेली। आखिरी ओवर में श्रीलंका ने 18 रन ठोक दिए वर्ना उसकी हालत और भी खराब होती।

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को  135 रन पर रोका

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज में पहली बार टॉस जीता और श्रीलंका को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। लेकिन श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में 8 रन के स्कोर पर जयदेव उनादकट ने निरोशन डिकवेला (1) को सिराज के हाथों कैच आउट कराते हुए श्रीलंका को पहला झटका दिया। अगले ओवर में अपना पहला मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने कुसाल परेरा को 14 के स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। पिछले मैच में 77 रन की पारी खेलने वाले परेरा महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। 

अगले ओवर में उनादकट ने 18 के स्कोर पर उपुल थरंगा (11) को आउट करते हुए अपना दूसरा विकेट लिया। इसके बाद सादीरा समाराविक्रमा और असेला गुणारत्ने ने चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। 56 के स्कोर पर हार्दिक पंड्या ने समाराविक्रमा (21) को कार्तिक के हाथों कैच आउट कराते हुए इस जोड़ी को तोड़ दिया।

72 रन के स्कोर पर गुणाथिलाका 3 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बन गए। 85 के स्कोर पर कप्तान तिसारा परेरा (11) को सिराज ने रोहित के हाथों कैच आउट कराके श्रीलंका को छठा झटका दिया। 111 रन केे स्कोर पर असेला गुणारत्ने 36 रन बनाकर पंड्या का दूसरा शिकार बने।

आखिरी ओवर में श्रीलंका ने बनाए 18 रन

श्रीलंका के लिए पारी के आखिरी ओवर में दासुन शनाका और अकीला धनंजय ने मोहम्मद सिराज के खिलाऱ दो चौके और एक छक्का जड़ते हुए 18 रन जोड़ लिए और श्रीलंका का स्कोर 117/7 से 135/7 तक पहुंचा दिया।

Open in app