SRH VS RCB IPL 2023: 14 चौके और छक्के की बरसात, क्लासेन ने 51 गेंद में 104 रन की पारी खेली, आईपीएल 2023 में शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी, देखें वीडियो

SRH VS RCB IPL 2023:गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल, राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल, एमआई के सूर्य कुमार यादव, केकेआर के वी अय्यर, पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह और सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक आईपीएल 2023 में शतक लगा चुके हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 18, 2023 9:47 PM

Open in App
ठळक मुद्देहेनरिक क्लासेन ने कहा कि काफी स्पेशल फीलिंग है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ पांच विकेट पर 186 रन बनाए।51 गेंद में 104 रन बनाए तो वहीं टीम के बाकी बल्लेबाज 69 गेंद में 82 रन ही जोड़ पाए।

SRH VS RCB IPL 2023: दक्षिण अफ्रीका खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में कमाल कर दिया। इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस साल 7 खिलाड़ी शतक बना चुके हैं। क्लासेन ने 24 गेंद में फिफ्टी पूरे किए थे।

गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल, राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल, एमआई के सूर्य कुमार यादव, केकेआर के वी अय्यर, पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह और सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक आईपीएल 2023 में शतक लगा चुके हैं। 

हेनरिक क्लासेन ने कहा कि काफी स्पेशल फीलिंग है। पिछले विकेटों की तुलना में थोड़ा धीमा था। क्लासेन के तेजतर्रार शतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ पांच विकेट पर 186 रन बनाए।

क्लासेन ने 51 गेंद में छह छक्कों और आठ चौकों से 104 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान एडेन मार्कराम (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 जबकि हैरी ब्रूक (नाबाद 27) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी भी की। सनराइजर्स की पारी में क्लासेन के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि उन्होंने जहां 51 गेंद में 104 रन बनाए तो वहीं टीम के बाकी बल्लेबाज 69 गेंद में 82 रन ही जोड़ पाए।

आरसीबी की ओर से माइकल ब्रेसवेल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 13 रन देकर दो विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन पर एक विकेट हासिल किया। कर्ण शर्मा ने तीन ओवर में 45 रन लुटाए।

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद ब्रेसवेल ने पांचवें ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा (11) और राहुल त्रिपाठी (15) को पवेलियन भेज दिया। अभिषेक ने ब्रेसवेल की ढीली गेंद पर कवर प्वाइंट पर महिपाल लोमरोर को कैच थमाया।

जबकि एक गेंद बाद त्रिपाठी शॉर्ट फाइन लेग पर हर्षल पटेल के हाथों लपके गए जिससे टीम का स्कोर दो विकेट पर 28 रन हो गया। अच्छी फॉर्म में चल रहे क्लासेन ने शाहबाज अहमद का स्वागत तीन चौकों के साथ किया जिससे टीम ने पावरप्ले में दो विकेट पर 49 रन बनाए। क्लासेन ने तीखे तेवर जारी रखे।

उन्होंने ब्रेसवेल और हर्षल पटेल पर चौका जड़ने के बाद कर्ण शर्मा का स्वागत छक्के के साथ किया। उन्होंने कर्ण के अगले ओवर में छक्के और एक रन के साथ सिर्फ 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। सनराइजर्स के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ लेकिन शाहबाज ने अगले ओवर में मार्कराम (18) को बोल्ड कर दिया।

क्लासेन ने 15वें ओवर में कर्ण को निशाना बनाते हुए दो छक्के और एक चौके से 21 रन बटोरे जबकि 17वें ओवर में शाहबाज पर लगातार दो छक्कों से 19 रन जुटाए। ब्रूक ने भी शाहबाज के इस ओवर में चौका मारा। क्लासेन ने अगले ओवर में हर्षल पर छक्के के साथ 49 गेंद में शतक पूरा किया। हर्षल ने हालांकि इसी ओवर में यॉर्कर पर क्लासेन को बोल्ड किया। अंतिम ओवर में सिराज ने सिर्फ चार रन देकर ग्लेन फिलिप्स (05) को पवेलियन भेजा।

टॅग्स :आईपीएल 2023सनराइजर्स हैदराबादSuryakumar Yadavरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या