South Africa CSA T20 League 2023: छह टीमें, 10 जनवरी से 11 फरवरी के बीच खेला जाएगा, 33.5 करोड़ इनामी राशि, जानें टीम नाम और क्या है आईपीएल से संबंध

South Africa CSA T20 League 2023: छह टीमों जोबर्ग सुपर किंग्स, एमआई केपटाउन, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, डरबंस सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप में विश्व स्तरीय खिलाड़ी नजर आयेंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 20, 2022 5:28 PM

Open in App
ठळक मुद्देपहला मैच एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला जायेगा। अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय टी20 सितारों की मेजबानी किया जाएगा। टी20 लीग के पहले सत्र में अच्छे पुरस्कार रखने के लिये काफी मेहनत की है।

South Africa CSA T20 League 2023: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग 10 जनवरी 2023 से शुरू हो रहा है। फ्रेंचाइजी आधारित यह टूर्नामेंट अगले साल 10 जनवरी से 11 फरवरी के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय टी20 सितारों की मेजबानी किया जाएगा। 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ लीग आयुक्त हैं। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में करीब 33 . 5 करोड़ रुपये इनामी राशि हो गई जो दक्षिण अफ्रीका में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक है। इसमें छह टीमें भाग लेंगी जो इंडियन प्रीमियर लीग टीमों की ही होंगी।

लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमने दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के पहले सत्र में अच्छे पुरस्कार रखने के लिये काफी मेहनत की है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में ऐसा पहली बार होने जा रहा है।’’ छह टीमों जोबर्ग सुपर किंग्स, एमआई केपटाउन, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, डरबंस सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप में विश्व स्तरीय खिलाड़ी नजर आयेंगे। पहला मैच एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला जायेगा। 

दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में छह टीमों का स्वामित्व इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मालिकों के पासः

⦿टीम: एमआई केप टाउन, स्टेडियम - न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, मालिक: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आईपीएल - मुंबई इंडियंस)

⦿टीम: जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स, स्टेडियम - वांडरर्स स्टेडियम, मालिक: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (आईपीएल - चेन्नई सुपर किंग्स)

⦿टीम: पार्ल रॉयल्स, स्टेडियम - बोलैंड पार्क; मालिक: रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप (आईपीएल - राजस्थान रॉयल्स)

⦿टीम: प्रिटोरिया कैपिटल्स, स्टेडियम - सेंचुरियन पार्क, मालिक: जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स (आईपीएल - दिल्ली कैपिटल्स)

⦿टीम: सनराइजर्स ईस्टर्न केप, स्टेडियम - सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड,  मालिक: सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड (आईपीएल - सनराइजर्स हैदराबाद)

⦿टीम: डरबंस सुपरजाइंट्स, स्टेडियम - किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड; मालिक: आरपीएसजी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आईपीएल - लखनऊ सुपर जायंट्स)।

सीएसए टी20 लीग में प्री-ऑक्शन साइनिंग के तौर पर किन खिलाड़ियों को खरीदा गया है?

⦿ एमआई केप टाउन - कागिसो रबाडा, राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, डेवाल्ड ब्रेविस

⦿ पार्ल रॉयल्स - जोस बटलर, डेविड मिलर, ओबेड मैककॉय, कॉर्बिन बॉश

⦿ RPSG डरबन फ्रेंचाइजी - जेसन होल्डर, क्विंटन डी कॉक, रीस टॉपले, काइल मेयर्स, प्रेनेलन सुब्रायन

⦿ प्रिटोरिया कैपिटल - एनरिक नार्जे, मिगेल प्रिटोरियस

⦿ जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स - फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, महेश ठीकशाना, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रोमारियो शेफर्ड

⦿ सनराइजर्स ईस्टर्न केप - एडेन मार्करम, ओटनील बार्टमैन।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमIPLआईपीएल 2023आईपीएल ऑक्शनमुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सलखनऊ सुपरजायंट्सदिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबादराजस्थान रॉयल्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या