IND vs NZ 1st odi match: दुनिया के 8वें खिलाड़ी, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे, यहां देखें लिस्ट और स्कोर

IND vs NZ 1st odi match: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के पहले दोहरे शतक के बूते भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में आठ विकेट पर 349 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 18, 2023 7:03 PM

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार दोहरा शतक लगाकर खुद को रिकॉर्ड बुक में नाम लिखा लिया। 149 गेंद का सामना करते हुए 208 रन बनाये जिसमें 19 चौके और नौ छक्के जड़े थे।अपनी पारी के छह छक्के 150 रन पूरे करने के बाद जड़े।

IND vs NZ 1st odi match:टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बुधवार को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार दोहरा शतक लगाकर खुद को रिकॉर्ड बुक में नाम लिखा लिया। दुनिया के 8वें खिलाड़ी हो गए। 

गिल ने 149 गेंद का सामना करते हुए 208 रन बनाये जिसमें 19 चौके और नौ छक्के जड़े थे। अंडर-19 विश्व कप 2018 में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद गिल को भारतीय क्रिकेट में अगला स्टार माना जा रहा है। उन्होंने अपनी पारी के छह छक्के 150 रन पूरे करने के बाद जड़े। यह उनकी लगातार दूसरी तीन अंक वाली पारी रही।

उच्चतम पुरुष वनडे व्यक्तिगत स्कोरः (Highest Men’s ODI Individual Scores)

रोहित शर्मा, 265 - बनाम श्रीलंका, 2014

मार्टिन गप्टिल, 237* - बनाम वेस्टइंडीज, 2015

वीरेंद्र सहवाग, 219 - बनाम वेस्टइंडीज, 2011

क्रिस गेल, 215 - बनाम जिम्बाब्वे, 2015

फखर ज़मान, 210* - बनाम जिम्बाब्वे, 2018

इशान किशन, 210 - बनाम बांग्लादेश, 2022

रोहित शर्मा, 209 - बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013

रोहित शर्मा, 208* - बनाम श्रीलंका, 2017

शुभमन गिल, 208 - बनाम न्यूजीलैंड, 2023

सचिन तेंदुलकर, 200* - बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010।

गिल जब 45 रन पर थे, तब भी उन्हें जीवनदान मिला था, तब लाथम ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद से गिल ने मुड़कर नहीं देखा और तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने पसंदीदा पुल शॉट जमाये तथा स्पिनरों के खिलाफ अपने पैर का बखूबी इस्तेमाल किया। गिल ने एक रन से अपना तीसरा वनडे शतक पूरा किया।

सूर्यकुमार के पवेलियन लौटने के बाद गिल ने हार्दिक पंड्या (28 रन) के साथ 74 रन की साझेदारी की। हार्दिक अजीब तरीके से आउट हुए, वह सैंटनर की गेंद पर कट शॉट चूक गये और गिल्लियां गिर गयी जिससे न्यूजीलैंड ने बोल्ड की अपील की। लाथम ने दस्तानों से गिल्लियां गिर सकती थी लेकिन वह सुनिश्चित नहीं थे।

रिप्ले में भी साफ नहीं हो पा रहा था लेकिन तीसरे अंपायर ने मेहमान टीम के पक्ष में फैसला दिया। भारत 300 रन की ओर बढ़ रहा था और गिल ब्रेसवेल पर डीप मिड विकेट पर छक्का जड़कर 150 रन पर पहुंचे। इस उपलब्धि के बाद वह स्वछंद होकर बल्लेबाजी करने लगे और 49वें ओवर में लगातार गगनदायी छक्कों से 200 रन की उपलब्धि पर पहुंचे। गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने अंतिम पांच ओवर में 57 रन जोड़े।

टॅग्स :शुभमन गिलन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमटीम इंडियारोहित शर्मामार्टिन गप्टिलईशान किशन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या