World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका को झटका, अभ्यास मैच से पहले कप्तान टेम्बा बावुमा निजी कारणों से स्वदेश लौटे

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के सोशल मीडिया हैंडल पर एक अपडेट के अनुसार, बावुमा व्यक्तिगत कारणों से दक्षिण अफ्रीका लौट आए हैं। टी20 कप्तान एडेन मार्कराम बावुमा की अनुपस्थिति में दो अभ्यास मुकाबलों में टीम का नेतृत्व करेंगे।

By रुस्तम राणा | Published: September 28, 2023 4:28 PM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बताया कि बावुमा व्यक्तिगत कारणों से दक्षिण अफ्रीका लौट आए हैंएडेन मार्कराम बावुमा की अनुपस्थिति में दो अभ्यास मुकाबलों में टीम का नेतृत्व करेंगेदक्षिण अफ्रीका अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगा

CWC 2023: दक्षिण अफ्रीका को गुरुवार को उस समय करारा झटका लगा जब उनके एकदिवसीय कप्तान टेम्बा बावुमा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दो अभ्यास मैचों से पहले व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौट आए। साउथ अफ्रीका को अपने पहले और दूसरे अभ्यास मैचों में क्रमशः 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से भिड़ना है।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के सोशल मीडिया हैंडल पर एक अपडेट के अनुसार, बावुमा व्यक्तिगत कारणों से दक्षिण अफ्रीका लौट आए हैं। टी20 कप्तान एडेन मार्कराम बावुमा की अनुपस्थिति में दो अभ्यास मुकाबलों में टीम का नेतृत्व करेंगे, जिनके शुरुआती गेम से पहले टीम में फिर से शामिल होने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को नई दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ करेगा।

बता दें कि इससे पहले टीम के घातक तेज गेंदबाज, एनरिक नॉर्त्जे और ऑलराउंडर सिसंडा मगाला को चोटों के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। इस कमी को भरने के लिए तेज गेंदबाज लिज़ाद विलियम्स और ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो को प्रतिस्थापन के रूप में चुना गया है। 

विश्वकप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम 

टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन और लिज़ाद विलियम्स

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटेम्बा बावुमाऐडेन मार्कराम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या