IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली नहीं बल्कि इस टीम के सिर सजेगा ट्रॉफी का ताज, क्रिकेट दिग्गज ने की भविष्यवाणी

IPL 2021, Scott Styris Makes A Bold Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पिछला सीजन खराब गुजरा था। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने एक बार फिर चेन्नई को सबसे कमजोर टीम बताया है।

By अमित कुमार | Published: April 03, 2021 5:20 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।इस सीजन सभी टीमों में कुछ नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं। क्रिकेट के दिग्गज अभी से ही इस साल के विजेता को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं।

IPL 2021, Scott Styris Makes A Bold Prediction: आईपीएल शुरू होने से पहले ही इस सीजन विजेता होने वाली टीम को लेकर चर्चाओं का दौर चल पड़ा है। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने आईपएल 2021 की विजेता टीम का नाम बताया है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे निचले पायदान पर रहने वाली टीम का जिक्र भी किया है।

स्टायरिस ने ट्वीट करते हुए आईपीएल 2021 का खिताब जीतने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम प्रबल दावेदार है। आईपीएल 2020 की तरह 2021 में भी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल देखने को मिल सकता है। स्कॉट स्टायरिस ने टॉप पर मुंबई की टीम दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे पोजिशन पर पंजाब किंग्स को जगह दी है। 

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्होंने चौथी टीम के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद को चुना है। उन्होंने राजस्थान को छठे नंबर पर रखा है, लेकिन स्टायरिस ने कहा कि  क्रिस मोरिस की फॉर्म और जोफ्रा आर्चर की अगर जल्द वापसी होती है तो यह टीम ऊपर जा सकती है। विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांचवें नंबर पर रखा है और उनके मुताबिक आरसीबी की टीम इस बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहेगी।

बता दें कि स्टायरिस से पहले भी कई क्रिकेट के दिग्गज मुंबई इंडियंस को फेवरेट बता चुके हैं। भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा, आलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई क्रुणाल और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए हैं। ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में शामिल थे।

टॅग्स :मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्ससनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्सआईपीएल 2021

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या