Pakistan vs New Zealand 2022: 2018 के बाद टीम में शामिल, रिजवान की छुट्टी तय!, इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल

Pakistan vs New Zealand 2022: मोहम्मद रिजवान की टेस्ट मैच से छुट्टी तय मानी जा रही है। रिजवान कई मैच से फ्लॉप चल रहे थे। सरफराज अहमद को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मौका मिलते ही भुना लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 26, 2022 04:11 PM2022-12-26T16:11:17+5:302022-12-26T16:12:58+5:30

Sarfaraz Ahmed Pakistan vs New Zealand 2022 Join team first time after 2018 Mohammad Rizwan out first test match | Pakistan vs New Zealand 2022: 2018 के बाद टीम में शामिल, रिजवान की छुट्टी तय!, इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल

सरफराज अहमद को 2018 के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

googleNewsNext
Highlights4 साल बाद टीम में वापसी करते हुए फिफ्टी की पारी खेली।92 गेंद में 9 चौके की मदद से 60 रन पर नाबाद हैं। सरफराज अहमद को 2018 के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

Pakistan vs New Zealand 2022: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद को 2018 के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया है। उन्हें मोहम्मद रिजवान की जगह लिया गया है जिन्हें विश्राम दिया गया है। ऐसा लगता है कि सरफराज ने मौके को भुना लिया।

मोहम्मद रिजवान की टेस्ट मैच से छुट्टी तय मानी जा रही है। रिजवान कई मैच से फ्लॉप चल रहे थे। सरफराज अहमद को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मौका मिलते ही भुना लिया। 4 साल बाद टीम में वापसी करते हुए फिफ्टी की पारी खेली। 92 गेंद में 9 चौके की मदद से 60 रन पर नाबाद हैं। 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच गंवाने वाली टीम में तीन बदलाव किए हैं।

सरफराज के अलावा तेज गेंदबाज मीर हमजा और सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक की भी टीम में वापसी हुई है। केन विलियमसन के कप्तानी छोड़ने के बाद टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट में पहली बार न्यूजीलैंड की अगुवाई कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम का 2003 के बाद पाकिस्तान का यह पहला दौरा है।

Open in app