साक्षी धोनी रांची में घंटों हो रही 'बिजली कटौती' पर भड़कीं, ट्वीट कर जताई नाराजगी

Sakshi Dhoni: एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने झारखंड की राजधानी रांची में घंटों हो रही बिजली कटौती को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 20, 2019 11:50 AM

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी धोनी ने की रांची में हो रही बिजली कटौती की आलोचनासाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, 'न मौसम खराब, न कोई त्योहार फिर क्यों हो रही कटौती'

टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी साक्षी धोनी ने रांची में लगातार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए सरकार के 'जीरो पावर कट' नीति के दावे की आलोचना की है। 

साक्षी ने झारखंड की राजधानी रांची, जोकि धोनी का गृहनगर भी है, में हर दिन कई घंटों तक हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी एक ट्वीट के जरिए जताई है।

साक्षी ने रांची में बिजली कटौती पर जताई नाराजगी

साक्षी ने ट्विटर पर लिखा है, 'रांची में लोग हर दिन बिजली कटौती झेल रहे हैं। ये हर दिन 4-7 घंटे तक होती है। आज 19 सितंबर को पिछले पांच घटों से बिजली नहीं है। आज बिजली कटौती की कोई वजह नहीं है क्योंकि मौसम अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है। मुझे उम्मीद है कि इस समस्या का संबंधित अथॉरिटीज द्वारा निवारण किया जाएगा।' 

झारखंड विधानसभा का कार्यकाल इस साल 27 दिसंबर को खत्म हो रहा है और सरकार अपनी पांच साल की उपलब्धियों का प्रचार कर रही है। 

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भी कहा है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। 

मुख्यमंत्री दास ने साथ ही रांची में जीरो पावर कट लागू करने में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधिकारियों से काम को समय पर पूरा करने और उसकी समयसीमा की जानकारी देने को कहा है।

टॅग्स :साक्षी धोनीझारखंडएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या