SA20 2023: मार्करम की कप्तानी पारी, दो विकेट और 50 रन, पहली जीत पर काव्या ने स्टैंड में जश्न मनाया, देखें वीडियो

SA20 2023:मुंबई इंडियंस केपटाउन 4 मैच में 2 जीत और 2 हार के साथ 9 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर काबिज है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 17, 2023 3:23 PM

Open in App
ठळक मुद्देसनराइजर्स ने मुंबई इंडियंस केपटाउन को चार विकेट से मात दी। सनराइजर्स ईस्टर्न केप तीन मैच में एक जीत और 2 हार के साथ पांचवें स्थान पर विराजमान है।  20 ओवर में 8 विकेट पर 158 का स्कोर खड़ा किया।

SA20 2023: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग 2023 में अपना खाता खोल लिया। सनराइजर्स ने मुंबई इंडियंस केपटाउन को चार विकेट से मात दी। मुंबई इंडियंस केपटाउन 4 मैच में 2 जीत और 2 हार के साथ 9 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर काबिज है। 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप तीन मैच में एक जीत और 2 हार के साथ पांचवें स्थान पर विराजमान है। मुंबई इंडियंस केपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 का स्कोर खड़ा किया। जबाव में सनराइजर्स ने तीन गेंद पहले 6 विकेट पर 162 रन बनाकर बाजी मार ली। 

कप्तान ऐडन मार्करम को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मार्करम ने पहले 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए और बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में 50 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल हैं। मुंबई इंडियंस केपटाउन के जॉर्ज लिंडे ने 28 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए।

सनराइजर्स के लिए ओटनील बार्टमैन ने 45 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। सनराइजर्स 19.3 ओवर में 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही और चार विकेट से मैच जीत लिया। जैसे ही सनराइजर्स ने सीजन का अपना पहला मैच जीता, टीम के मालकिन काव्या मारन खुशी से झूम उठी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उन्हें स्टैंड्स में अपनी टीम के लिए चीयर करते देखा गया और खेल खत्म होने के बाद अपने खिलाड़ियों को बधाई दी। क्रिकेट स्टेडियम में काव्या की यह पहली उपस्थिति नहीं थी; उन्हें स्टैंड से अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का समर्थन करते हुए भी देखा गया है।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमIPLआईपीएल 2023सनराइजर्स हैदराबादमुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या