SA20 2023: 19 गेंद में 50 रन, उड़ाए 6 छक्के, डरबन सुपर जायंट्स ने पार्ल रॉयल्स को 27 रनों से हराया, मोर्गन की 64 रन की पारी बेकार

SA20 2023: डरबन सुपर जायंट्स के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टूर्नामेंट के अब तक के सबसे तेज 50 रन बनाए। अर्धशतक के लिए केवल 19 गेंदों का सामना किया। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 16, 2023 2:11 PM

Open in App
ठळक मुद्देहेनरिक क्लासेन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन बनाए।पार्ल रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। 

SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में रोमांच जारी है। रनों की बरसात हो रही है। डरबन सुपर जायंट्स ने किंग्समीड डरबन में खेले गए मैच में पार्ल रॉयल्स को 27 रनों से हरा दिया। डरबन सुपर जायंट्स के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टूर्नामेंट के अब तक के सबसे तेज 50 रन बनाए।

अपने अर्धशतक के लिए केवल 19 गेंदों का सामना किया। हेनरिक क्लासेन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन बनाए, जवाब में पार्ल रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। 

इंंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन की 64 रन की पारी बेकार हो गई। पार्ल रॉयल्स की जोड़ी इयोन मोर्गन और डेन विलास ने SA20 में रिकॉर्ड साझेदारी की। पांचवें विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की।रॉयल्स को अंतिम तीन ओवरों में 40 रन की आवश्यकता थी। विलास अभी भी क्रीज पर थे, लेकिन मॉर्गन के आउट होने के बाद हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमबीसीसीआईराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपरजायंट्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या