IPL 2020 Final: मैदान में उतरने के साथ ही रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी ही अब तक कर सके थे ऐसा

आईपीएल के 13सीजन के इतिहास की बात करें तो रोहित अब तक कुल 6 मैच नहीं खेले पाए हैं जिसमें 5 मुंबई और एक मैच डेक्कन चार्जर्स की ओर से शामिल है।

By अमित कुमार | Published: November 10, 2020 7:23 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली की कोशिश मुंबई के खिलाफ एक अच्छी शुरुआत करने की होगी।मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिट हैं और उन्हें अंतिम एकादश में बनाये रखा गया है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया है। इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा अब तक 199 आईपीएल मैच खेल चुके थे। दिल्ली के खिलाफ ये उनका 200वां मैच है। इसी के साथ रोहित आईपीएल मैचों का दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी (204) सबसे आगे हैं। रोहित हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण लीग में 4 मैच नहीं खेल पाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिट हैं और उन्हें अंतिम एकादश में बनाये रखा गया है। वह पिछले मैच में चोटिल हो गये थे। मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव करके स्पिनर राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को अंतिम एकादश में रखा है। दिल्ली की कोशिश मुंबई के खिलाफ एक अच्छी शुरुआत करने की होगी। हैदराबाद की तरह मुंबई के खिलाफ भी दिल्ली को पावपप्ले में अच्छा स्कोर करना होगा। 

टॅग्स :रोहित शर्माएमएस धोनीदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या