अस्पताल से बाहर नजर आए ऋषभ पंत, कार दुर्घटना के बाद पहली बार शेयर की अपनी तस्वीर

पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में चार से छह महीने का समय लग सकता है। फिलहाल पंत मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

By शिवेंद्र राय | Published: February 10, 2023 7:59 PM

Open in App
ठळक मुद्देकार दुर्घटना के बाद पंत ने पहली बार शेयर की अपनी तस्वीरअपने पैरों पर खड़े नजर आए ऋषभ पंत स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने बैसाखी के सहारे टहलना शुरू किया

मुंबई: स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। पंत की हालत में अब सुधार हो रहा है। पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिसंबर 2022 में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पहली बार कोई तस्वीर साझा की है। तस्वीर सामने आने के बाद ऋषभ पंत को जल्दी ठीक होने की दुआएं भी दी जा रही हैं।

 

बता दें कि  ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में उस समय भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए थे जब वह अपनी मां से मिलने दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। पंत को झपकी आ गई थी इस वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था। शुरुआती इलाज देहरादून में होने के बाद पंत को मुंबई शिफ्ट किया गया था। मुंबई के एक निजी अस्पताल में ही पंत की घुटनों की सर्जरी भी हुई।

बीसीसीआई की दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में पंत के दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया था और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी थी। साथ ही उनकी पीठ पर सड़क से घिसटने के कारण घाव हो गए थे। 4 जनवरी 2023 को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लेते हुए पंत को इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट कराया था। उन्हें एयरलिफ्ट किया गया था। 

पंत को अभी पूरी तरह से ठीक होने में काफी समय लगेगा और वह आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा भी नहीं हौ और 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप में भी उनके खेलने की संभावना काफी कम है। फिलहाल टेस्ट टीम में उनकी जगह केएस भरत को मौका मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत को पूरी तरह से ठीक होने में चार से छह महीने का समय लग सकता है। फिलहाल पंत मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। 

टॅग्स :ऋषभ पंतभारतीय क्रिकेट टीमबीसीसीआईमुंबई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या