अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया बेस्ट कप्तान, कहा- टी20 क्रिकेट में उन्हें गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से जब पूछा गया कि टी20 क्रिकेट में सबसे किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है, तो उन्होंने धोनी का नाम लिया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 28, 2020 2:26 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत को दो बार विश्व कप खिताब जिता चुके धोनी।रविचंद्रन अश्विन ने की जमकर तारीफ।टी20 क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल: रविचंद्रन अश्विन

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जमकर सराहा है। कोरोना वायरस के चलते भारत में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है, ऐसे में भी अपने घरों में कैद हैं।

भले ही क्रिकेटर मैदान से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने साथी खिलाड़ियों के टच में भी हैं। कुछ खिलाड़ी अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कर रहे हैं, तो कुछ फैंस के साथ चैट भी कर रहे हैं।

ऐसे में रविचंद्रन अश्विन ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने धोनी को आखिरी ओवरों का विशेषज्ञ बल्लेबाज बताया। अश्विन के मुताबिक उन्हें धोनी को गेंदबाजी करना हमेशा सबसे मुश्किल लगा है। 

इस गेंदबाज ने कहा, ''धोनी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मैट में सबसे मुश्किल बल्लेबाज हैं। खासतौर पर वह डेथ ओवरों के विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। वह महान टी20 बल्लेबाज हैं-खासतौर पर अंतिम ओवरों में। धोनी ने रनों का पीछा करते हुए अपनी अलग ही पहचान बनाई है। धोनी भारत के बेस्ट कप्तानों में हैं। वह आईपीएल के भी बेस्ट कप्तानों में शामिल हैं।"

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके अश्विन इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। हालांकि कोरोना के चलते आईपीएल-13 का आयोजन अनिश्चितकाल के लिए टाला जा चुका है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। 

वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीरविचंद्रन अश्विनचेन्नई सुपर किंग्सभारतीय क्रिकेट टीमदिल्ली कैपिटल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या