Ranji Trophy Final, Saurashtra vs Bengal: अवि बरोट-विश्वराज जडेजा ने जड़े अर्धशतक, पहले दिन के खेल तक सौराष्ट्र- 206/5

Ranji Trophy 2020 Final, Saurashtra vs Bengal: सौराष्ट्र की शुरुआत शानदार रही और सलामी बल्लेबाज हार्दिक देसाई (38) और अवि बरोट ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

By सुमित राय | Published: March 09, 2020 10:27 AM

Open in App

सौराष्ट्र क्रिकेट टीम ने राजकोट में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के 86वें सीजन के फाइनल मुकाबले में पहले दिन के खेल तक सौराष्ट्र ने 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं। फिलहाल अर्पित वसावड़ा क्रीज पर मौजूद हैं।

सौराष्ट्र की शुरुआत शानदार रही और सलामी बल्लेबाज हार्दिक देसाई (38) और अवि बरोट ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। अवि ने 6 चौकों का मदद से 54 रन की पारी खेली। उनके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विश्वराज जडेजा ने 7 बाउंड्री की मदद से इतने ही रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

जडेजा ने शेल्डन जैक्सन के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं चेतेश्वर पुजारा (5) रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। पहले दिन के खेल तक फिलहाल बंगाल की ओर से आकाशदीप ने 3, जबकि शाहबाज अहमद और ईशान पोरेल ने 1-1 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। बता दें कि सौराष्ट्र की कमान जयदेव उनादकट के हाथों में है तो बंगाल की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं।

दोनों टीमें -

सौराष्ट्र : जयदेव उनादकट (कप्तान), हरविक देसाई, अवि बरोट (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजार, विश्वराज जडेजा, शेल्डन जैक्सन, अर्पित वादवदा, चिराग जानी, प्रेरक मनकाद, धर्मेंद्र सिंह जडेजा और चेतन सकारिया।

बंगाल : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरमी, सुदीप चटर्जी, मनोज तिवारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आकाश दीप, अंसतुप मजुमदार, मुकेश कुमार, अरनब नंदी, ईशान पोरेल और शहबाज अहमद।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीजयदेव उनादकटअभिमन्यु ईश्वरन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या