रणजी फाइनल में दिल्ली के खिलाफ विदर्भ मजबूत, गुरबानी, फैज-जाफर चमके

रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन विदर्भ ने दिल्ली के खिलाफ बनाए 4 विकेट पर 206 रन

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 30, 2017 06:08 PM2017-12-30T18:08:37+5:302017-12-30T18:18:06+5:30

Rajneesh Gurbani, Faiz Fazal, Wasim Jaffer shines for Vidarbha vs Delhi in Ranji Final 2nd Day | रणजी फाइनल में दिल्ली के खिलाफ विदर्भ मजबूत, गुरबानी, फैज-जाफर चमके

फैज फजल ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में बनाया अर्धशतक

googleNewsNext

रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन विदर्भ ने दिल्ली के पहली पारी के 295 रन के जवाब में 4 विकेट पर 206 रन बनाए। विदर्भ की टीम अभी दिल्ली के पहली पारी के स्कोर से 89 रन पीछे है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वसीम जाफर 61 और अक्षय वखारे क्रीज पर थे। विदर्भ के लिए कप्तान फैज फजल ने सबसे अधिक 67 रन की पारी खेली जबकि संजय रामास्वामी 31 रन की पारी खेली।

फजल और जाफर ने ठोकी हाफ सेंचुरी
दिल्ली को 295 के स्कोर पर समेटने के बाद विदर्भ को फैज फजल और संजय रामास्वामी ने 96 रन की साझेदारी की। फैज ने 67 और संजय ने 31 रन बनाए। इसके बाद अकाश सूडान ने जल्दी-जल्दी 2 विकेट झटकते हुए विदर्भ का स्कोर 133/3 कर दिया। इसके बाद वसीम जाफर ने 61 रन की शानदार पारी खेलते हुए विदर्भ का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। तीसरे दिन विदर्भ की नजरें दिल्ली पर पहली पारी में बढ़त लेने पर होगी।

रजनीश गुरबानी ने जमाई हैट-ट्रिक
दूसरे दिन के खेल का आकर्षण रहा विदर्भ के लिए तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी की हैट-ट्रिक रही। गुरबानी ने दूसरे दिन दो ओवरों में तीन विकेट झटकते हु्ए इस रणजी सीजन की दूसरी हैट-ट्रिक पूरी की। गुरबानी ने अपने 23वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर विकास मिश्रा और नवदीप सैनी को बोल्ड किया और फिर अगले ओर की पहली गेंद पर ध्रुव शोरे को बोल्ड करते हुए अपनी हैट-ट्रिक पूरी कर ली। 

गुरबानी ने 59 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए दिल्ली को पहली पारी में 295 के स्कोर पर समेट दिया। दिल्ली के लिए ध्रुव शोरे (145) के शतक और हिम्मत सिंह ने 66 रन की पारी खेली। दिल्ली को 99/4 के मुश्किल स्कोर से ध्रुव शोरे और हिम्मत सिंह ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी करते हुए दिल्ली को निकाला। दिल्ली  के कप्तान ऋषभ पंत (21) और गौतम गंभीर (15) फ्लॉप रहे।

Open in app