राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुने गए राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

जोधपुर से लोकसभा चुनाव में हारने के बाद वैभव को राजसमंद जिला संघ के कोषाध्यक्ष के लिए नामांकित किया गया, जिससे आरसीए में उनके प्रवेश का रास्ता साफ हुआ।

By भाषा | Published: October 04, 2019 5:45 PM

Open in App
ठळक मुद्देवैभव ने राम प्रकाश चौधरी पर 25-6 की जीत से शीर्ष पद हासिल किया।वैभव गहलोत को शुक्रवार को राजस्थान क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया।

जयपुर, चार अक्टूबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को शुक्रवार को राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) का अध्यक्ष चुना गया और उनके पैनल ने राज्य संघ के तनावपूर्ण चुनाव में सभी छह पद हासिल किए। वैभव ने राम प्रकाश चौधरी पर 25-6 की जीत से शीर्ष पद हासिल किया। उन्हें सी पी जोशी का समर्थन प्राप्त था और वैभव ने भी निवर्तमान आरसीए अध्यक्ष को संघ का मुख्य सरंक्षक बनाया।

जोधपुर से लोकसभा चुनाव में हारने के बाद वैभव को राजसमंद जिला संघ के कोषाध्यक्ष के लिए नामांकित किया गया, जिससे आरसीए में उनके प्रवेश का रास्ता साफ हुआ। अमीन पठान को उपाध्यक्ष जबकि महेंद्र शर्मा को नया सचिव चुना गया। केके नीमावत और महेंद्र नाहर संयुक्त सचिव चुने गए।

ब्रजकिशोर उपाध्याय कार्यकारिणी के सदस्य चुने गये। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डुडी की अगुआई वाले ललित मोदी गुट की चुनौती तब कम हो गयी जब तीन जिला संघों -नागौर, श्री गंगानगर और अलवर- को चुनाव अधिकारी आर आर रश्मि ने अयोग्य घोषित कर दिया। आरसीए से निलंबित इन संघों के अधिकारियों के नामांकन को खारिज कर दिया गया जिसके बाद दोनों गुटों में काफी लड़ाई हुई। राष्ट्रीय चयनकर्ता गगन खोडा मतदान के लिये नहीं आए।

टॅग्स :अशोक गहलोतबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या