पृथ्वी शॉ ने 18 साल की उम्र में किया टेस्ट डेब्यू, पहली ही गेंद पर रच दिया इतिहास

Prithvi Shaw: 18 साल 329 दिन में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करके पृथ्वी शॉ टेस्ट खेलने वाले 13वें सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: October 4, 2018 10:54 AM2018-10-04T10:54:13+5:302018-10-04T11:27:09+5:30

Prithvi Shaw makes his test debut vs West indies, becomes 13th youngest indian to do so | पृथ्वी शॉ ने 18 साल की उम्र में किया टेस्ट डेब्यू, पहली ही गेंद पर रच दिया इतिहास

पृथ्वी शॉ बने भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 13वें सबसे युवा खिलाड़ी

googleNewsNext

राजकोट, 04 अक्टूबर: पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया। शॉ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 293वें खिलाड़ी बन गए हैं। शॉ ने राजकोट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम के लिए मैच की पहली ही गेंद का सामना किया और एक नया इतिहास रच दिया।

पृथ्वी शॉ बने भारत के 13वें सबसे युवा खिलाड़ी

पृथ्वी शॉ ने 18 साल 329 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया और इसके साथ ही वह भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले तेरहवें सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि विशेषज्ञ बल्लेबाजों की लिस्ट में वह भारत के चौथे सबसे युवा टेस्ट खिलाड़ी बन गए हैं। 2007 में इशांत शर्मा के 18 साल 265 दिन की उम्र में डेब्यू के बाद से वह भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 

पृथ्वी शॉ ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली ही गेंद का सामना किया और वह टेस्ट क्रिकेट की पहली गेंद का सामना करने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए। दुनिया में शॉ इस मामले में चौथे नंबर पर हैं और उनसे कम उम्र में ये उपलब्धि हैमिल्टन मसाकाद्जा, तमीम इकबाल और इमरान फरहत ने हासिल की है।

भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर-16 साल 205 दिन
पीयूष चावला-17 साल 75 दिन
एल शिवरामाकृष्णा-17 साल 118 दिन
पार्थिव पटेल-17 साल 152 दिन
मनिंदर सिंह-17 साल 193 दिन
विजय मेहरा-17 साल 265 दिन
हरभजन सिंह-17 साल 265 दिन
एजी मिल्खा सिंह-18 साल 13 दिन
भगवत चंद्रशेखर-18 साल 249 दिन
इशांत शर्मा-18 साल 265 दिन
रवि शास्त्री-18 साल 270 दिन
चेतन शर्मा-18 साल 288 दिन
पृथ्वी शॉ-18 साल 329 दिन 

भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा विशेषज्ञ बल्लेबाज

16 साल 205 दिन सचिन तेंदुलकर

17 साल 265 दिन विजय मेहरा

18 साल 013 दिन एजी मिल्खा सिंह

18 साल 329 दिन पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ के कमाल के क्रिकेट के सफर पर एक नजर

14 साल – स्कूल टूर्नामेंट में ठोके 546 रन

17 साल – प्रथम श्रेणी डेब्यू किया

17 साल – रणजी और दलीप ट्रॉफी डेब्यू में शतक जड़ा

17 साल-सबसे कम उम्र में दलीप ट्रॉफी शतक का सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

18 साल –भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया

18 साल – 5 प्रथम श्रेणी शतक ठोक दिए, आईपीएल खेले

18 साल, 329 दिन– भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया, 293वें खिलाड़ी बने

Open in app