IPL 2021: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, आईपीएल में किया ऐसा कारनामा जो विराट कोहली और सुरेश रैना भी नहीं कर सके

PBKS vs MI Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

By अमित कुमार | Published: April 23, 2021 9:50 PM

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली। रवि विश्नोई ने पंजाब के लिए दो अहम विकेट झटके।मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज इस पिच पर बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते दिखे।

PBKS vs MI Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने धीमी पिच पर अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। 

मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाये। रोहित ने शुरू में संभलकर खेलने के बाद 52 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये। पंजाब के लिए रवि बिश्नोई और शमी ने दो-दो विकेट विकेट लिये। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज अपनी 200वीं पारी खेलने के लिए उतरे। 

आईपीएल में इससे पहले कोई भी बल्लेबाज 200 पारी नहीं खेली है। रोहित के अलावा इस लिस्ट में सुरेश रैना का नाम है जिन्होंने 192 पारियों में बल्लेबाजी की है। इसके अलावा विराट कोहली ने 188 पारियों में बल्लेबाजी की है। रोहित ने साल 2008 से आईपीएल की शुरूआत से डेक्कन चार्जर्स से की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के लिए खेलना शुरू किया। 

पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने एक समान चार ओवर में 21 रन देकर दो-दो विकेट चटकाये। दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिये। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया। मुंबई के बल्लेबाज शुरूआती ओवरों में रन बनाने के लिए जूझते दिखे और सिर्फ 131 रन ही बना सकी। 

टॅग्स :आईपीएल 2021मुंबई इंडियंसपंजाब किंग्सरोहित शर्माविराट कोहलीसुरेश रैना

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या